{"_id":"60abe7d88ebc3e74fa776e48","slug":"manrega-site-vacant-work-showed-online-kushinagar-news-gkp395684160","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरनेगा : मौके पर था सन्नाटा, ऑनलाइन दिखा रहे थे कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरनेगा : मौके पर था सन्नाटा, ऑनलाइन दिखा रहे थे कार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशुनपुरा ब्लाक के जटहां बाजार में मनरेगा में गड़बड़ी का खुलासा
संवाद न्यूज एजेंसी
जटहां बाजार। विशुनपुरा ब्लॉक के जटहां बाजार में सोमवार को मनरेगा के तहत जो कार्य ऑनलाइन होता दिखाया जा रहा था, वह मौके पर बंद पड़ा था। इसका खुलासा बीडीओ के निर्देश पर मौके पर गए एपीओ मनरेगा ने किया।
जिले में मनरेगा का कार्य सुस्त गति से हो रहा है। मजदूरों को काम नहीं मिलने की शासन स्तर पर हुई समीक्षा के बाद काम में तेजी लाने का निर्देश दिया गया था। इसके बाद विशुनपुरा बीडीओ ने भी ग्राम पंचायत सचिवों की बैठक कर मनरेगा कार्य तेजी से कराने का निर्देश दिया था। पंरतु इस तेजी की असलियत सोमवार को बीडीओ की जांच में ही खुल गई। बीडीओ आनंद प्रकाश ने सोमवार को दोपहर बाद एपीओ प्रवीण सिंह को जटहां बाजार गांव में मनरेगा से हो रहे चकरोड पर मिट्टी भराई का निरीक्षण करने को भेजा। यहां परशुराम के खेत से देवकी नाला तक चकरोड पर मिट्टी भराई के लिए 13 मई से लेकर 19 मई तक मस्टरोल जारी हुआ था, लेकिन जांच में कार्य ही शुरू हुआ नहीं मिला। दूसरे प्रोजेक्ट जटहा बाजार पिच रोड से चंद्रभूषण तिवारी के खेत तक चकरोड पर मिट्टी भराई के कार्य के लिए 13 मई से लेकर 19 मई तक मस्टरोल जारी हुआ था, लेकिन यहां भी कुछ काम नहीं हुआ था।
एपीओ प्रवीण सिंह ने बताया की बीडीओ के निर्देश पर जांच की गई है, जांच में पता चला कि विवाद के कारण कार्य शुरु नहीं हो सका था, लोगों को समझाया गया है, मंगलवार से दोनों प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
000000