{"_id":"68d190586a08da72e1077bb0","slug":"mannu-shahs-village-is-involved-in-animal-and-liquor-smuggling-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-145851-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मन्नू शाह का गांव पशु के साथ शराब तस्करी में भी लिप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मन्नू शाह का गांव पशु के साथ शराब तस्करी में भी लिप्त
Mon, 22 Sep 2025 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 22 Sep 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
कुशीनगर। गोरखपुर के पिपराइच मामले में मन्नू शाह उर्फ मन्नू सेठ की संलिप्तता के बाद गोरखपुर और कुशीनगर की पुलिस टीम एसटीएफ के साथ उसे खोजते हुए गांव पहुंची तब उसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। हालांकि बीते शनिवार को गोपालगंज पुलिस ने अहिरौली दुबौली टोला तकिया में इनामी मन्नू शाह की तलाश में बड़ा अभियान चलाया और अकेले 10 पिकअप उसके दरवाजे से जब्त हुए जो तस्करी के तस्दीक दे रहे थे।
इसके अलावा उसका गांव न केवल पशु तस्करी बल्कि शराब तस्करी के लिए कुख्यात है। सूत्रों के अनुसार, कुशीनगर और बाहरी तस्करों का इस गांव में दिन भर जमावड़ा होता है और योजना अनुसार रात को यह कुशीनगर के रास्ते पशु और शराब तस्करी के लिए धावा बोल देते हैं। इसी वर्ष मई माह में इसी गांव में शराब की सूचना पर छापेमारी करने गए थानाध्यक्ष सहित पुलिस टीम पर हमला हो गया था और सर्विस रिवॉल्वर छीन ली गई थी।
तब कुशीनगर जिले के तरया सुजान और पटहेरवा क्षेत्र के तस्करों पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। सूत्रों ने बताया कि उक्त गांव में पूरी तरह तस्करों का जमघट है और सूचना के बाद भी पुलिस बहुत कम छापेमारी करती है। बहरहाल, रामकोला थाना के एक विवेचक गोपालगंज जिले के मन्नू शाह के गोपालपुर थाना क्षेत्र पहुंचकर उसे रिमांड में लेने और आवश्यक कार्रवाई के दिशा में कार्य करने में जुट गए हैं। पिपराइच क्षेत्र में युवक की हत्या मामले में भीड़ का शिकार गोपालगंज का एक तस्कर अस्पताल में जीवन और मौत से जंग हार गया। इसके अलावा पिपराइच और कुशीनगर जिले की रामकोला पुलिस ने अगले दिन मुठभेड़ में एक तस्कर को गिरफ्तार किया जबकि वहां से गोपालगंज का मन्नू शाह भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन
स्पेशल टास्क फोर्स और पुलिस की पांच टीम सक्रिय हुई तो वह ठिकाना बदलता रहा। गोपालगंज पुलिस के सहयोग से कुशीनगर पुलिस ने गोपालपुर थाना क्षेत्र स्थित पंचायत अहिरौली दुबौली के ग्राम टोला तकिया में छापेमारी कराई तो न मन्नू शाह का पता लगा न परिजनों का। लिहाजा गोपालगंज पुलिस पिकअप बाइक सहित अन्य वाहन जब्त कर ली।