फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Man killed his wife and daughter in kushinagar

कुशीनगर: नाती के देर से आने को लेकर हुआ झगड़ा, बात बढ़ी तो कर दिया पत्नी और बेटी की हत्या

Sat, 16 Sep 2023 05:30 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 16 Sep 2023 05:30 PM IST
सार

मामला रामकोला थानाक्षेत्र के फुलवरिया मगरिब गांव का है। यहां इंद्रजीत अली (52) पुत्र अमीर अली ने अपनी पत्नी जाफिरुन निशा (50) और बेटी रुबीना (18) पर संबल से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। यह घटना शनिवार सुबह करीब सवा पांच बजे की है।

विज्ञापन
Man killed his wife and daughter in kushinagar
मौके पर जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुशीनगर जिले में रामकोला थाना क्षेत्र के फुलवरिया मगरीब गांव में शनिवार की सुबह एक झोलाछाप ने अपनी ही पत्नी और बेटी की सब्बल से प्रहार की जान ले ली। उसके बाद नाती को लेकर भाग गया। घटनास्थल पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन


हत्या में प्रयुक्त खून में सना सब्बल (लोहे की नुकीली रॉड) बरामद कर लिया गया है। पुलिस हत्यारोपी की तलाश में जुटी है। एएसपी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और उस बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि फुलवरिया मगरीब गांव का निवासी इंद्रजीत अली पेशे से झोलाछाप है। उसके दो बेटे और दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी की उसने शादी कर दी है। उसका सात साल का बेटा अपने ननिहाल में इंद्रजीत अली और उसकी पत्नी व छोटी बेटी के साथ रहता है। दोनों बेटे बाहर रहकर कमाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

इंद्रजीत की एक और शादी हुई थी। पत्नी की मौत हाे गई। उससे एक बेटा था, जो इंद्रजीत अली के साथ नहीं रहता। इन दिनों घर पर परिवार के चार सदस्य इंद्रजीत अली, उसकी पत्नी जाफिरुन निशा (50), बेटी रुबीना (18) तथा सात साल का नाती रहते थे।

 

घटनास्थल का निरीक्षण करके लौटने के बाद एएसपी रितेश सिंह ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि इंद्रजीत का नाती सुबह कहीं खेलने चला गया था। देर से आने पर उसकी नानी और मौसी डांटने लगी। धीरे-धीरे बात बढ़ गई। यह देख इंद्रजीत अली ने नाराजगी में सब्बल उठाकर उन पर प्रहार कर दिया। इससे दोनों की मौत हाे गई।
 

उसके बाद नाती को साइकिल पर बैठाकर भाग गया। थोड़ी देर में घटनास्थल पर भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी ने बताया कि हत्यारोपी झोलाछाप है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगा दी गई हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed