{"_id":"6aea497f4eca0ffd1f095767","slug":"man-dies-by-hanging-following-a-dispute-with-his-wife-kushinagar-news-c-205-1-ksh1039-171622-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के कटाई भरपुरवा गांव के सरेया टोला में मंगलवार शाम पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद एक व्यक्ति का शव घर में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। पिता का शव देखकर छोटे-छोटे बच्चे रोने-बिलखने लगे। उनकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी। कुछ देर बाद पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। सरेया टोला निवासी विनोद प्रसाद (40) का पत्नी आरती से पिछले दो दिनों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार दोपहर बाद भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी।
इसके बाद देर शाम विनोद का शव घर के कमरे में छत की कुंडी से गमछे के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी होने पर बच्चों ने रोना-चिल्लाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। विनोद के परिवार में चार बेटियां और दो बेटे हैं। इनमें से एक बेटी की शादी हो चुकी है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसओ अभिनव मिश्र ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। घटना के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।