फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Man dies after being hit by train

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Mon, 26 Sep 2022 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Man dies after being hit by train
प्रमोद राजभर की फाइल फोटो।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन

रविवार दोपहर रेलवे ट्रैक पर मिला शव
पिता बोले- कर्ज के बोझ तले दबा था प्रमोद
रामकोला। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। घटना रविवार दोपहर की हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के उपाध्याय छपरा गांव निवासी पूरन राजभर के 30 वर्षीय बेटे प्रमोद राजभर बाहर रहकर कमाता था। बताया जा रहा है कि बच्चे की तबीयत खराब होने पर उसने कई लोगों से कर्ज ले लिया था। उधार देने वाले लगातार रुपये लौटाने का दबाव बना रहे थे।
इसी बात को लेकर प्रमोद और उनकी पत्नी प्रियंका के बीच विवाद होता रहा था। रविवार को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद वह घर से निकल गया। बाद में किसी ने बताया कि उसका शव गांव के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ा है। घटना की सूचना पाकर परिजन भी पहुंच गए।
विज्ञापन

प्रमोद के पिता पूरन ने बताया कि उनके बेटे ने कुछ लोगों से रुपये उधार लिए थे। कर्ज चुकाने के लिए वह परेशान चल रहा था। कभी-कभार परिवार में कहासुनी होती थी। रविवार को भी बेटे और बहू में विवाद हुआ था। बाद में वह खेत में काम करने चला गया। इसके बाद क्या हुआ, कुछ पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की छानबीन कर रहे रामकोला थाने के एसआई शेषनाथ यादव ने बताया कि प्रमोद ने कुछ लोगों से रुपये उधार लिए थे। इसको लेकर वह काफी परेशान रहता था। इस संबंध में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed