फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Man commits suicide in kushinagar

Kushinagar News: बहन के धर्म बदलने से दुखी युवक ने गले में फांसी लगाकर की खुदकुशी, मचा हड़कंप

Sat, 23 Dec 2023 08:12 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 23 Dec 2023 08:12 PM IST
सार

अहिरौली बाजार के थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश राय ने बताया कि मृतक की बहन प्रभावती देवी की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि युवक नशे का आदी था। उसके पास गांजा मिला है। वह बार-बार आक्रोशित हो जाता था।

विज्ञापन
Man commits suicide in kushinagar
घटना की सूचना के बाद जुटे आसपास के लोग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

थाना क्षेत्र के असना गांव में अपनी बहन के घर बहराइच से आए 27 वर्षीय एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि उसकी बहन और बहनोई ने ईसाई धर्म अपना लिया है। इस बात से वह दुखी था। बहन और बहनोई महराजगंज जिले के परतावल के तरकुलवा चर्च गए थे। वह पहुंचा तो उस समय बहन और बहनोई घर पर नहीं थे। चाबी के बारे में पता करके वह घर में गया और देर रात फांसी लगाकर जान दे दी। शनिवार को सुबह सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


बहराइच जिले के थाना मोतीपुर के गांव सलारपुर निवासी रामकरण प्रसाद शुक्रवार को दिन में अपनी बहन के घर अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र असना गांव के छोटा टोला आया था। शुक्रवार की रात में घर में सोया और एक कमरे में कपड़े का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। शनिवार को सुबह जब देर तक उसकी कोई आहट नहीं मिली तो आसपास के लोग जुटने लगे। कमरे में देखा तो छत के कुंडे में फंदे से लटका हुआ था।

विज्ञापन


इसके बाद घटना की सूचना मृतक की बहन प्रभावती देवी और बहनोई अनिल प्रसाद को अगल बगल के लोगों ने दी। मृतक की बहन प्रभावती देवी और बहनोई अनिल प्रसाद घर पर नहीं थे। दोनों महराजगंज जिले के परतावल के पास तरकुलवा चर्च में गए थे। दोनों अक्सर वहीं रहते भी हैं। वे घर पर बहुत कम रहते हैं। घर पर कोई नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बताया जा रहा है कि रामकरण प्रसाद अपने बहनोई के घर आया और वहीं से फोन किया। उसे बताया कि घर की चाबी बाहर कहीं ईट से दबाकर रखी हुई थी। चाबी लेकर घर का ताला खोला और कमरे में रात को रुका था। मौत की सूचना पाकर उसकी बहन और बहनोई घर पहुंचे। किसी ने तब तक उसकी मौत की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही अहिरौली बाजार थाने के एसआई पुरुषोत्तम पांडेय, कांस्टेबल अमित यादव और सोनू चौहान मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिए। उसके बाद विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 

इस संबंध में अहिरौली बाजार के थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश राय ने बताया कि मृतक की बहन प्रभावती देवी की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि युवक नशे का आदी था। उसके पास गांजा मिला है। वह बार-बार आक्रोशित हो जाता था।


 

बहन के घर से बीस दिन पहले केरल गया था रामकरण

अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के असना गांव के छोटे टोले पर बहन के घर आया रामकरण प्रसाद 20 दिन पहले डेढ़ माह तक अपने बहन के घर पर ही रह रहा था। बीस दिन पहले अपनी बहन के घर से ही केरल कमाने के लिए गया था। शुक्रवार को केरल से सीधा अपने बहन के घर पहुंचा। वहां घर में ताला बंद था। बहन से फोन पर बात करके चाबी लेकर ताला खोला और कमरे में सोने चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed