{"_id":"6af61cfe651599b0230be131","slug":"man-arrives-at-sdm-office-while-intoxicated-arrested-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-172188-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: शराब के नशे में एसडीएम कार्यालय पहुंचा युवक, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: शराब के नशे में एसडीएम कार्यालय पहुंचा युवक, गिरफ्तार
विज्ञापन
-पुलिस ने शांतिभंग में किए चालान,एसडीएम कोर्ट से मिली जमानत
-भाई के खिलाफ प्रार्थना पत्र देने पहुंच था युवक,शराब का दुर्गंध आने पर पकड़ा गया
कप्तानगंज। शराब के नशे में एसडीएम कार्यालय पहुंचकर भाई के खिलाफ प्रार्थना पत्र देना एक युवक को महंगा पड़ गया। मुंह से शराब की दुर्गंध आने पर एसडीएम आकांक्षा मिश्रा ने उसे फटकार लगाई और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंच पुलिस युवक को हिरासत में लेकर थाने चली गई। पुलिस ने उसका शांतिभंग में चालान कर दिया। बाद में एसडीएम कोर्ट से उसे जमानत मिल गई।
स्थानीय तहसील स्थित एसडीएम कार्यालय में बंदेलीगंज निवासी करन कुमार कनौजिया अपने भाई के खिलाफ प्रार्थना पत्र देने पहुंच था। इस दौरान उसके मुंह से शराब की दुर्गंध आने पर एसडीएम को उसके नशे में होने का संदेह हुआ। उन्होंने तत्काल थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार राय को फोन कर सूचना दी।
सूचना मिलने पर पहुंच पुलिस युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। उसके खिलाफ शांतिभंग के आरोप में कार्रवाई की गई। इसके बाद पुलिस ने उसे एसडीएम कोर्ट में पेश किए, जहां से उसे जमानत मिल गई।
विज्ञापन
एसडीएम आकांक्षा मिश्रा ने बताया कि युवक शराब के नशे में कार्यालय आया था। उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया था। थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि युवक का शांतिभंग में चालान किए गया है। एसडीएम कोर्ट से उसे जमानत मिल गई।