Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Ghats are being spruced up ahead of the Chhath festival; paths will be illuminated.

Kushinagar News: छठ पर्व से पहले संवारे जा रहे घाट, रास्तों पर होगी रोशनी

Fri, 13 Nov 2026 01:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Ghats are being spruced up ahead of the Chhath festival; paths will be illuminated.
घाटों तक जाने वाले रास्तों पर होगी रोशनी, क्षतिग्रस्त सीढ़ियों की भी कराई जा रही है मरम्मत
विज्ञापन

पडरौना। छठ पर्व को लेकर शहर के सभी प्रमुख छठ घाटों को दुरुस्त करने की कवायद शुरू हो गई है। नगर पालिका की ओर से घाटों की मरम्मत और साफ-सफाई कराई जा रही है। इन कार्यों पर करीब 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों और घाट परिसर में पथ प्रकाश की व्यवस्था भी की जाएगी।
शहर के रामधाम पोखरा, हनुमान पोखरा, भन्नू नाथ पोखरा, बावली चौक और अंबे चौक सहित सभी प्रमुख छठ घाटों पर तैयारियां तेज हो गई हैं। कहीं घाटों की सीढ़ियां दुरुस्त की जा रही हैं तो कहीं रास्तों की मरम्मत कराई जा रही है। लंबे समय से क्षतिग्रस्त सीढ़ियों और खराब रास्तों के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी होती थी। इसे देखते हुए इस बार मरम्मत के साथ रोशनी की व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

छठ पर्व पर बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं और श्रद्धालु सुबह और शाम अर्घ्य देने घाटों पर पहुंचते हैं। ऐसे में आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए घाटों तक जाने वाले रास्तों और घाट परिसर में पर्याप्त रोशनी का इंतजाम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने छठ घाटों का भ्रमण कर वहां की कमियों का जायजा लिया। उन्होंने पर्व से पहले सभी कमियों को दूर करने के लिए कर्मचारियों के साथ बैठक भी की।

सदर एसडीएम एवं अधिशासी अधिकारी विवेक कुमार मिश्र ने बताया कि पडरौना शहर और आसपास के सभी छठ घाटों पर साफ-सफाई, क्षतिग्रस्त सीढ़ियों की मरम्मत और अन्य जरूरी इंतजाम करने के निर्देश कर्मचारियों को दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि अधिक भीड़ वाले प्रमुख छठ घाटों पर पथ प्रकाश के साथ पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाया जाएगा। स्वास्थ्य कर्मियों की भी तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed