{"_id":"6af61c988bf1c535f60b1699","slug":"body-of-youth-missing-for-three-days-found-in-chhoti-gandak-river-kushinagar-news-c-205-1-ksh1052-172191-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: तीन दिन से लापता युवक का छोटी गंडक में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: तीन दिन से लापता युवक का छोटी गंडक में मिला शव
विज्ञापन
- पति-पत्नी में था मनमुटाव, पत्नी बच्चों को लेकर रहती है मायके
-घर वाले बताया कि महाराजगंज के घुघली बाजार में गए थे, मुर्गा काटने वालों से विवाद हुआ था
पिपरा बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर उर्फ कुर्मीपट्टी के समीप बृहस्पतिवार को छोटी गंडक नदी में एक युवक का शव मिला। उसकी पहचान मड़ार बिंदवलिया गांव के टोला नुनिया पट्टी निवासी बलिराम चौहान (38) के रूप में हुई। वह तीन दिन से लापता थे। पुलिस ने शव को नदी से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
परिजन के मुताबिक, बलिराम चौहान का पत्नी से मनमुटाव था। उनकी पत्नी बच्चों के साथ मायके में रहती है। सोमवार शाम को वह महाराजगंज जिले के घुघली बाजार जाने की बात कहकर घर से निकले थे। देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।
परिजन का आरोप है कि मंगलवार को जानकारी मिली कि घुघली बाजार में उनका मुर्गा काटने वाले एक व्यक्ति से विवाद हुआ था। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चला। बृहस्पतिवार को छोटी गंडक नदी में शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उनकी पहचान की।
विज्ञापन
युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसको लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि, परिजन की ओर से घुघली में विवाद की बात कहे जाने के बावजूद दोनों घटनाओं के बीच कोई संबंध अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। थानाध्यक्ष संजय दुबे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत डूबने से होने की पुष्टि हुई है।