{"_id":"57aa1ead4f1c1bb661ee575c","slug":"malgadi-derail-in-khadda-many-trains-effected","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड्डा में मालगाड़ी डिरेल, कई ट्रेनें प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड्डा में मालगाड़ी डिरेल, कई ट्रेनें प्रभावित
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर
Updated Tue, 09 Aug 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
पटरी से उतरी मालगाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड के खड्डा रेलवे स्टेशन पर गोरखपुर आ रही एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। मालगाड़ी की दो बोगियां एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गईं। इसके चलते सत्याग्रह एक्सप्रेस, बांद्रा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को एक से डेढ़ घंटे तक अलग-अलग स्टेशनों पर रोकना पड़ा। गोरखपुर से सहायता यान मंगाकर बोगियों को पटरी पर लाया गया। दुर्घटना के लिए स्टेशन मास्टर व लोको पायलट एक-दूसरे को दोषी ठहरा रहे हैं।
बिहार की तरफ से आ रही मालगाड़ी मंगलवार को दोपहर 12:05 बजे खड्डा रेलवे स्टेशन पर पहुंची। लाइन नंबर तीन पर खड़ी मालगाड़ी का इंजन सीधे गति अवरोधक तोड़ते हुए आगे निकल गया। ऐसे में इंजन के पीछे लगी दो बोगियां एक-दूसरे पर चढ़ गईं। इस हादसे में सहायक लोको पायलट प्रभात कुमार की आंख के पास हल्की चोट आई। इसके चलते सिसवां से खड्डा आ रही मालगाड़ी को पश्चिमी सिगनल पर ही रोकना पड़ा, जबकि बांद्रा व सत्याग्रह एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों पर रोक दी गईं। करीब एक घंटे के बाद मेन लाइन को साफ करके ट्रेनों की आवाजाही शुरू कराई गई।
लोको पायलट इम्तियाज आलम और सहायक लोको पायलट प्रभात कुमार ने बताया कि उन्हें डिपार्चर र्स्टाटर मिला तभी उन्होंने गाड़ी आगे बढ़ाई, जबकि खड्डा के स्टेशन मास्टर बी. लाल का कहना है कि लोको पायलट ने सिगनल को नजरअंदाज कर गाड़ी आगे बढ़ा दी, जिसके चलते दुर्घटना हुई।