फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Mahendra Mani elected Anand District President and Minister

Kushinagar News: आनंद जिलाध्यक्ष और मंत्री चुने गए महेंद्र मणि

Fri, 06 Sep 2024 04:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 06 Sep 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
Mahendra Mani elected Anand District President and Minister
पडरौना। जिला पंचायत सभागार में बृहस्पतिवार को भारतीय किसान संघ की जिला कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। सर्वसम्मति आनंद तिवारी को जिलाध्यक्ष और महेंद्र मणि त्रिपाठी को मंत्री चुना गया। निर्वाचित पदाधिकारियों को संगठन के लोगों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि गोरक्ष प्रांत के संगठन मंत्री अरविंद ने कहा कि किसानों के हित के लिए संगठन संघर्ष जारी रहेगा। बकाया गन्ना मूल्य के मुद्दे के साथ ही किसानों की हर समस्या के समाधान के लिए संगठन संघर्ष करेगा।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी गोरक्ष प्रांत के अध्यक्ष शेषनाथ तिवारी एवं प्रदेश मंत्री छोटेलाल सिंह, प्रांत मंत्री हरि गोविंद मिश्रा, प्रचार प्रसार प्रमुख अजय सिंह की देखरेख में चुनाव कराया गया। आनंद तिवारी को दूसरी बार अध्यक्ष चुना गया। इनके अलावा विनोद गोविंद राव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कमलेश मल्ल और मृत्युंजय पांडेय, विवेकानंद पांडेय उपाध्यक्ष चुने गए।विद्यासागर यादव व वीरेंद्र तिवारी सह मंत्री, जगदंबा राय कोषाध्यक्ष, सुनील मिश्रा कार्यालय मंत्री, सीमा कुशवाहा महिला प्रमुख चुना गया। इस दौरान जय प्रकाश पांडेय, हरि प्रकाश पांडेय, प्रमोद राय, नंदकिशोर, बुखल तिवारी, आशुतोष तिवारी, राघवेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed