{"_id":"58b86a734f1c1bc635830cb7","slug":"mahayagna-urn-belonged-grand-tour","type":"story","status":"publish","title_hn":"महायज्ञ के लिए निकली भव्य कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महायज्ञ के लिए निकली भव्य कलश यात्रा
कुशीनगर (ब्यूरो)
Updated Fri, 03 Mar 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
महायज्ञ
- फोटो : अमर उजाला
लक्ष्मीपुर उर्फ कुर्मीपट्टी गांव के लगुनही देवी स्थान पर नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ के लिए भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। मंदिर परिसर से शुरू हुई कलश यात्रा भरपटिया, चखनी भोज छपरा, चखनी पूरन छपरा, मिश्रौली, मलमलवा, मड़ार बिंदवलिया के दुसाधी पट्टी आदि गांवों से होते हुए छोटी गंडक नदी के उत्तरवाहिनी घाट पहुंची। वहां कन्याओं ने कलशों में जल भरा। इसके बाद कलश यात्रा वापस यज्ञ स्थल लगुनही देवी स्थान पर पहुंची। वहां कलश स्थापना के बाद यज्ञ शुरू हुआ।
इस दौरान आयोजक वैद्य शेषनाथ राय, यज्ञाचार्य दिनेश तिवारी, उपाचार्य मनोहर मिश्र, रमेश पांडेय, अरविंद मिश्र, सतीश चौबे, अवधेश पाल, भुल्ली पाल, योगेंद्र साहनी, संतोष राजभर, दीनानाथ, महेश्वर दूबे, श्यामबदन, मलख भारती, कोदई राजभर, बबलू पाल, सर्वेश कुशवाहा आदि मौजूद रहे।