फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Mahant Adityanath made fast to make CM anashan

महंत आदित्यनाथ को सीएम बनाने के लिए किया अनशन

Fri, 17 Mar 2017 12:13 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Fri, 17 Mar 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
Mahant Adityanath made fast to make CM anashan
अनशन - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर के सांसद महंत आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाने की मांग को लेकर हाटा के एक अल्पसंख्यक समुदाय के व्यक्ति ने कप्तानगंज चौराहे पर अनशन किया। शाम को भाजपा नेताओं ने इनकी मांग को केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंचाने का आश्वासन देकर अनशन खत्म कराया।
विज्ञापन


हाटा कस्बे के मुख्य बाजार निवासी कमालुद्दीन खान बृहस्पतिवार को सुबह अपने समर्थकों के साथ कप्तानगंज चौराहे पर पहुंचे और महंत आदित्यनाथ को सीएम बनाने की मांग को लेकर अनशन पर बैठ गए। इनका कहना था कि यूपी की जनता ने भाजपा को भरपूर सीटें दी हैं। सबसे अधिक सीटें पूर्वी यूपी से मिली हैं। यह महत्वपूर्ण पद देने में हर बार पूर्वांचल के साथ उपेक्षा होती रही है। इस बार महंत आदित्यनाथ को ही मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए। शाम को स्थानीय भाजपा नेताओं ने कमालुद्दीन की मांग से पार्टी नेतृत्व को अवगत कराने का आश्वासन देकर अनशन खत्म कराया। इस मौके पर इम्तियाज खान, शुक्रुल्लाह, संतोष मद्धेशिया, दिनेश, रानू, जाकिर आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed