फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Made aware about women safety and cyber crime

Kushinagar News: महिला सुरक्षा और साइबर क्राइम के बारे में किया जागरूक

Wed, 27 Nov 2024 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 27 Nov 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Made aware about women safety and cyber crime
हाटा। स्कूली छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर क्राइम के बारे में जागरूक किया गया। हाटा नगर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने हिस्सा लिया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक मंगेश मिश्रा ने कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। कहीं भी असुरक्षित महसूस करें तो 112 या महिला हेल्प लाइन 1090 पर फोन करें। तुरंत पुलिस की सहायता पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि आजकल सबसे हाथ में मोबाइल फोन आ गया है, लेकिन आम तौर पर देखा जा रहा है कि मोबाइल का दुरुपयोग ज्यादा हो रहा है। तमाम भ्रामक जानकारियां भी विभिन्न सोशल साइट पर परोसी जा रही हैं। इससे छात्राओं को बचना चाहिए। फेसबुक, इंस्टाग्राम का कदापि प्रयोग न करें। किताबें व शिक्षकों की बताई गई बातों को पढ़ें, समझें और सीखें। इस दौरान शिक्षिका गुड़िया कुशवाहा सहित महिला पुलिस कर्मी भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed