फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Lumpy's outbreak increased in Kushinagar, the central team came to know the reality

Kushinagar News: कुशीनगर में लंपी का बढ़ा प्रकोप, केंद्रीय टीम ने हकीकत जानी

Wed, 06 Sep 2023 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 06 Sep 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Lumpy's outbreak increased in Kushinagar, the central team came to know the reality
पडरौना। लंपी से बचाव को लेकर पशुपालन विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। मंगलवार की शाम को विकास भवन सभागार में तैयारी, बचाव और रोकथाम को लेकर कुशीनगर व महराजगंज जिले के पशुपालन विभाग के कर्मचारियों की बैठक हुई। केंद्र सरकार के संयुक्त आयुक्त पशुपालन एवं डेयरी विभाग के डॉ. विजय कुमार तेवतिया और गोरखपुर के अपर निदेशक डॉ. वीरेंद्र कुमार सिंह ने बचाव के टिप्स दिए।
विज्ञापन

विजय कुमार तेवरिया ने कहा कि लंपी एक खतरनाक वायरस है। इलाज से ज्यादा बचाव कर बीमारी से पशुओं को बचाया जा सकता है। साफ-सफाई और टीकाकरण ही इसका मुख्य इलाज है। गंभीर रूप से लंपी की चपेट में आए पशुओं को निगरानी की विशेष जरूरत होती है। अभी तक कुशीनगर जिले में लंपी से सिर्फ दस गोवंश की मौत हुई है, जबकि 721 गोवंश लंपी की चपेट में आए हैं और 351 गोवंश ठीक हो चुके हैं। जिले को 85000 टीका मिला है। 165124 के सापेक्ष 72200 पशुओं को टीका लगा है। पशुपालन विभाग की ओर से 14 टीमें बनाई गई हैं। सभी ब्लॉकों में एक-एक टीम गांवों की निगरानी करेगी। प्रतिदिन की रिपोर्टिंग भी टीम विभागीय अफसरों को करेगी। जिले में बाहरी पशुओं के प्रवेश पर रोक लगाने की जिम्मेदारी इस टीम को दी गई है। हालांकि, कुशीनगर जिले में डॉक्टर और कर्मचारियों की कमी के चलते एक डॉक्टर को दो ब्लॉकों की जिम्मेदारी दी गई है। बैठक में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविंद्र प्रसाद, डॉ. अमर सिंह, डॉ. शेषनाथ सिंह, डॉ. इशांत अहमद, डॉ. संतोष पासवान, डॉ. विनय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

000
कंट्रोल रूम भी बनाया गया
-लंपी बीमारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए पशुपालकों की सहूलियत के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। इसकी प्रभारी डॉ. तन्या सिंह को बनाया गया है। कंट्रोल रूम का 7571873225 व 05564242008 नंबर है। इस पर पशुपालक संपर्क कर पशुओं का इलाज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed