फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   LPG Shortage Persists... Crisis Deepens in Households as Expenses Rise During Navratri

Kushinagar News: रसोई गैस की किल्लत बरकरार...नवरात्र में खर्च बढ़ने से घरों में संकट गहराया

Fri, 20 Mar 2026 03:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 20 Mar 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
LPG Shortage Persists... Crisis Deepens in Households as Expenses Rise During Navratri
मेंहदावल में एक गैस एजेंसी पर सिलिंडर के लिए जुटी भीड़। संवाद
संतकबीरनगर। रसोई गैस की किल्लत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। अब चैत्र नवरात्र शुरू होने के साथ ही घरों में सिलिंडर का खर्च बढ़ गया है। भोजन के साथ फलाहारी बनाने में भी रसोई गैस का इस्तेमाल हो रहा है। इस कारण गैस की खपत अधिक बढ़ गई है। वहीं, गैस की किल्लत के चलते रोजेदार भी परेशान हैं। शनिवार को ईद को लेकर भी उनकी परेशानी बढ़ गई है। त्योहार पर अधिक गैस की जरूरत के चलते सिलिंडर की व्यवस्था करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

शहर के समय माता मंदिर रोड पर स्थित एक गैस एजेंसी पर पहुंचे चंदन ने बताया कि नवरात्र शुरू हो गया। ऐसे में सिलिंडर की आवश्यकता है। यहां आने पर पता चला कि पहले बुकिंग करानी होगी तब गैस मिलेगा। नवीन मंडी रोड के रहने वाले पंकज ने बताया कि एजेंसी कर्मी पहले केवाईसी कराने को कह रहे हैं, फिर बुकिंग होगी। उसके बाद सिलिंडर मिलेगा। इसी तरह अवनीश व विनोद ने बताया कि इस समय गैस की खासी जरूरत थी, लेकिन मिल नहीं सका। हॉकर भी बिना बुकिंग को देने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिक्कत कम नहीं हो रही है। मेंहदावल में एजेंसी पर उपभोक्ताओं की भीड़ रोजाना पहुंच रही है। कहने को तो प्रतिदिन गैस सिलिंडर एजेंसी पर आ रहा है और वितरित भी हो रहा है। इसके बावजूद भीड़ नहीं कम हो रही है। एक तरफ ईद का त्योहार है तो दूसरी तरफ नवरात्र शुरू हो गया है, ऐसे में गैस सिलिंडर की कमी उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत में स्थित शिवांशु गैस सर्विस पर प्रतिदिन गैस सिलिंडर आ रहा है लेकिन उपभोक्ताओं की भीड़ कम नहीं हो पा रही है। बृहस्पतिवार को एजेंसी पर 1200 सिलिंडर वितरण के लिए आया। वहीं, लोगों की भीड़ करीब 2000 थी। ऐसे में बाकी लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। सुबह पांच बजे से ही उपभोक्ताओं की भीड़ पहुंच जा रही है, जिससे गैस एजेंसी के कर्मचारियों की भी परेशानी बढ़ जा रही है। इसी तरह मगहर, बखिरा, धर्मसिंहवा सहित अन्य क्षेत्रों में भी लोग परेशान हैं।
----

नवरात्र में सुधारें हालात

नवरात्र शुरू हो गया। गैस सिलिंडर की मांग बढ़ गई है। घरों में व्रत वालों के लिए फलाहारी और बाकी के लिए भोजन बनता है। ऐसे में गैस की खपत ज्यादा हो रही है। इस पर ध्यान देना चाहिए। - आशीष सिंह, मेंहदावल
------

विभाग को चाहिए कि आपूर्ति सुधारे, जिससे कि लोगों को सहूलियत मिल सके। नवरात्र में खपत ज्यादा है। इस समय भोजन के साथ फलाहारी बनाने में भी गैस का इस्तेमाल हो रहा है। - पूनम शुक्ला, हरिहरपुर
--------

नवरात्र में सिलिंडर की दिक्कत ने समस्या बढ़ा दी है। ऊपर से बुकिंग की परेशानी अलग है। इसलिए विभाग को इस समस्या का समाधान कराना चाहिए, जिससे कि लोगों राहत मिल सके। - राजकुमार यादव, बैंक चौराहा

---

ईद में भी होगी परेशानी


गांव में बुकिंग की समय सीमा 45 दिन कर दी गई है। रमजान में सिलिंडर के लिए लोगों को लाइन लगानी पड़ रही है। घरेलू की किल्लत रोजेदारों पर भारी पड़ रही है।
- मकसूद अहमद, उसरा शहीद



-------
घरेलू गैस की बुकिंग करने में परेशानी हो रही है। एजेंसी पहुंचने पर किसी तरह बुकिंग हो रही है। इसके बाद सिलिंडर मिलने में दिक्कत है। ईद पर यह परेशानी और बढ़ेगी। - सलमान अहमद, मदार
---------

गैस के लिए लंबी लाइन लगानी पड़ रही है। रमजान में सेहरी व इफ्तार बनाने और खाने का एक निश्चित समय है। ऐसे में गैस की किल्लत लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। - माशूक अहमद, धुसुरा

---------
जिले में नहीं है केरोसिन डिपो
जिले में केरोसिन का कोई डिपो नहीं है। गैस की किल्लत के बीच शासन ने जनपदों से केरोसिन डिपो के संबंध में रिपोर्ट मांगी थी। विभाग ने अवगत कराया है कि यहां कोई केरोसिन डिपो नहीं है। जिला आपूर्ति अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि जिले में केरोसिन डिपो नहीं है। इस बारे में रिपोर्ट भेज दी गई है।

मेंहदावल में एक गैस एजेंसी पर सिलिंडर के लिए जुटी भीड़। संवाद

मेंहदावल में एक गैस एजेंसी पर सिलिंडर के लिए जुटी भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed