{"_id":"64e3aad29d67b7e37c00e115","slug":"lost-militry-man-found-in-rameshwaram-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-3411-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: रामेश्वरम में मिला घर से गायब सेना का जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: रामेश्वरम में मिला घर से गायब सेना का जवान
Mon, 21 Aug 2023 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 21 Aug 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
रामेश्वरम में मिले गायब जवान के साथ परिजन।संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
पटहेरवा। बीते 10 अगस्त को घर से टहलने के दौरान गायब हुए सेना के जवान के रामेश्वर में होने की सूचना मिली है। इसकी जानकारी होते ही परिजन उन्हें लेने के लिए रामेश्वरम पहुंचे हैं। परिजन उन्हें घर लाने की बात बता रहे हैं।
थाना क्षेत्र के पड़री विशुन दयाल गाव निवासी अविनाश कुमार भारतीय सेना में जवान हैं। वह छुट्टी पर घर आए थे। बीते दस अगस्त की रात भोजन कर वे टहलने निकले थे। उसी दौरान वे गायब हो गए। काफी खोजबीन के बाद जब वह नहीं मिले तो परिजनों ने पुलिस को गुमशुदगी की तहरीर दी।
उनके पिता रामकिशोर राय को बीते शनिवार को रामेश्वर के मदुरई रोड के पास एक चर्च में होने की जानकारी मिली। यह सूचना मिलते ही वे रामेश्वरम के लिए निकल पड़े। वहां पहुंचे तो बेटे का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। पूछताछ में अविनाश तरह-तरह की बात बता रहे हैं। पिता ने बताया कि अविनाश को घर ला रहे हैं।