फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Losing and winning everywhere now speculation

अब हर जगह हार-जीत की अटकलें

Thu, 10 Dec 2015 11:54 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
अमर उजाला/कुशीनगर Updated Thu, 10 Dec 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
पडरौना। कुशीनगर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव चार चरणों में संपन्न हो गई। बुधवार को अंतिम चरण का मतदान समाप्त हो गया। इसके बाद अब अटकलबाजियों का दौर शुरू हो गया है। 1121 प्रधान और 14517 ग्राम पंचायत सदस्य पद के चुनाव के परिणाम का इंतजार है।
विज्ञापन

13 दिसंबर को मतपेटिकाओं से जीत का ताज निकलेगा। प्रत्याशी और उनके समर्थक हार-जीत को लेकर संजीदा दिखने लगे हैं। प्रत्याशी अपनी स्थिति का आंकलन करने में जुटे हैं। समर्थक चौक-चौराहों पर चर्चा में मशगूल हैं।
विज्ञापन

जिले में पंचायत चुनाव के पहले चरण में 28 नवंबर को खड्डा, नेबुआ नौरंगिया, रामकोला और कप्तानगंज ब्लॉक में, दूसरे चरण में एक दिसंबर को सेवरही, तमकुहीराज और फाजिलनगर ब्लॉक में, तीसरे चरण में पांच दिसंबर को मोतीचक, हाटा, सुकरौली और कसया ब्लॉक में ओर चौथे चरण में दुदही, पडरौना और विशुनपुरा ब्लॉक में कुल 1121 ग्राम प्रधान और 14517 सदस्य पद के लिए चुनाव संपन्न हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 दिसंबर को मतगणना के लिए जिला निर्वाचन विभाग ने ब्लॉकवार 14 विद्यालयों में स्ट्रॉग रूम/मतगणना केंद्र बनाया है। सेवरही ब्लॉक की मतगणना लोकमान्य इंटर कॉलेज जानकीनगर, तमकुहीराज की मतगणना फतेेह मेमोरियल इंटर कॉलेज, दुदही ब्लॉक की मतगणना आदर्श एंग्लो इंटर कॉलेज, फाजिलनगर ब्लॉक की मतगणना महावीर इंटर कॉलेज पावानगर, पडरौना ब्लॉक की मतगणना उदित नारायन इंटर कॉलेज, विशुनपुरा ब्लॉक की मतगणना नेहरू इंटर कॉलेज मंसाछापर, खड्डा ब्लॉक की मतगणना गांधी इंटर कॉलेज, नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक की मतगणना किसान इंटर कॉलेज कोटवा, रामकोला ब्लॉक की मतगणना जनता इंटर कॉलेज, कप्तानगंज ब्लॉक की मतगणना महावीर डिग्री कॉलेज, मोतीचक ब्लॉक की मतगणना ब्लॉक संसाधन केंद्र पैकौली, सुकरौली ब्लॉक की मतगणना नेहरू इंटर कॉलेज सेमरी, हाटा ब्लॉक की मतगणना गांधी स्मारक इंटर कॉलेज और कसया ब्लॉक की मतगणना मालती पांडेय बालिका इंटर कॉलेज में होगी। वहां बनाए गए स्ट्रॉग रूम में सभी मतपेटिकाओं को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में रखा गया है।

इधर प्रथम, द्वितीय और तृतीय चरण के चुनाव के बाद कुछ सुस्त हो गए प्रत्याशियों और उनके समर्थक चौथे चरण के मतदान के बाद सक्रिय हो गए हैं। 13 दिसंबर को होने वाली मतगणना को लेकर संजीदगी दिखने लगी है।            मतगणना के लिए एजेंट बनाने की तैयारी होने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed