फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   lokrang festiwal

गुलाम मानसिकता भारतीय लोक का सबसे बड़ा संकट : प्रो. दिनेश

Sun, 11 Apr 2021 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
lokrang festiwal
गुलाम मानसिकता भारतीय लोक का सबसे बड़ा संकट : प्रो. दिनेश
विज्ञापन

- लोकरंग महोत्सव के दूसरे दिन आयोजित हुई विचार गोष्ठी
- सामाजिक कार्यकर्ता विद्याभूषण बोले, लोक संस्कृति का लोकतंत्रीकरण जरूरी
अमर उजाला ब्यूरो
फाजिलनगर (कुशीनगर)। यह समय नैराश्य से भरा हुआ है। लोक को प्रशिक्षित करने का कार्य लोक के जिम्मे छोड़ दिया गया है। भक्ति काल में लोक चेतना को प्रशिक्षित करने का काम किया गया। आज जनमत का निर्माण, लोक संस्कृति नहीं शास्त्र कर रहे हैं। शास्त्रों ने जब-जब लोक को सुप्रीम बनाया तब- तब लोक को संकट में डाला है।
ये बातें लोकरंग -2021 के दूसरे दिन रविवार दोपहर जोगिया जनूबीपट्टी में ‘लोक का संकट और लोक साहित्य’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ कवि प्रो. दिनेश कुशवाहा ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हर जगह के लोक का विविध वर्णीय संकट है। लोक और वेद के बीच अंतर्विरोध व संघर्ष पुराना है। भारतीय लोक का सबसे बड़ा संकट गुलाम मानसिकता है। लोक के वैज्ञानिक और जनवादी प्रशिक्षण की जरूरत हमेशा रहती है और इसके लिए संगठित प्रयास करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगोष्ठी के पहले वक्ता संभावना कला मंच के राजकुमार सिंह ने कहा कि लोक कला में आम जीवन के दुख को लाने की जरूरत है। सामाजिक कार्यकर्ता विद्याभूषण रावत ने कहा कि लोग किसी भी भय से लड़ने को तैयार हैं। किसानों ने पूंजीवाद को समझ लिया लेकिन पुरोहितवाद को भी समझना होगा। पुरातनपंथी शक्तियां लोक के नाम पर ही घुसपैठ बना रही हैं। ज्ञान को दूसरे लोगों को दबाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है जबकि यह सबको उपलब्ध होनी चाहिए। जो लोग पढ़े लिखे नहीं हैं उनको अज्ञानी मानना बहुत बड़ी गलती है। उनके पास बहुत ज्ञान है जिसका हमें सम्मान करना होगा। ऐेसे में लोक संस्कृति का लोकतंत्रीकरण जरूरी है।
पत्रकार मनोज कुमार सिंह ने कहा कि लोक साहित्य में आज के दौर के भीषण संकट को किस तरह दर्ज किया जा रहा है, उसे देखने की जरूरत है। देश का गरीब, मजदूर अपने दुख को अब नए तरीके से अभिव्यक्त कर रहा है।
वरिष्ठ पत्रकार अपर्णा ने कहा कि लोक संस्कृति समता, न्याय की बात करती है। उन्होंने लोक संस्कृति के नाम पर परोसी जा रही अश्लीलता, लोक कलाओं के विलुप्त होने की चुनौतियों की चर्चा करते हुए कहा कि साहित्य को ऊर्जा लेने के लिए लोक की तरफ जाना होगा।
सांस्कृतिक कार्यकर्ता जेएन शाह ने लोक साहित्य व लोक संस्कृति के नाम फूहड़पन को स्वीकृति पर चिंता जताई। राजस्थान से आये लोक कलाकार इमामुद्दीन ने लोकरंग के आयोजन को सांस्कृतिक आदान-प्रदान का मंच बताया। उन्होंने टीवी, सिनेमा पर लोकगीत व संगीत को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया।
राजनीतिक कार्यकर्ता राजेश साहनी ने कहा कि आज देश के बड़े हिस्से को उत्पादन प्रक्रिया से अलग कर देने की कोशिश की जा रही है। सत्ता भोगवृत्ति को बढ़ाने के लिए तमाम प्रयत्न कर रही है। आज लोक हारा हुआ महसूस कर रहा है। ऐसे में हमें लोक में सपना जगाने की कोशिश करनी चाहिए। बृजेश कुमार ने देवरिया में नुक्कड़ टीम द्वारा नाटकों व गायन में किए जा रहे प्रयोग के बारे में बताया।

कथाकार मृदुला शुक्ला ने कहा कि ताकतवर ने लोक के लिए संकट पैदा किया है। हम एक विखंडित समाज में रहते हैं जहां कुछ लोगों के पास अपार सम्पदा है और बहुत लोग किसी तरह जिंदगी गुजर बसर कर रहे हैं। उन्होंने कहा स्त्रियों के लिखे को लोक साहित्य माना जाना चाहिए। लोक का रोमांटिसिज्म नहीं होना चाहिए। लोक को पुन: परिभाषित करना होगा। गोष्ठी का संचालन वरिष्ठ पत्रकार रामजी यादव ने किया। धन्यवाद ज्ञापन लोकरंग सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष सुभाष चंद्र कुशवाहा ने किया।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed