{"_id":"678aae78bed65c0f6e00cca5","slug":"loan-officers-embezzled-rs-260-lakh-kushinagar-news-c-7-gkp1053-812238-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: लोन अफसरों ने 2.60 लाख किया गबन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: लोन अफसरों ने 2.60 लाख किया गबन
Sat, 18 Jan 2025 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 18 Jan 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
निचलौल। शहर स्थित एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी में तैनात दो लोन ऑफिसरों ने कंपनी के उपभोक्ताओं से 2.60 लाख बकाया वसूली कर गबन कर लिया है। पुलिस कंपनी के एक कर्मी की तहरीर पर दो लोन ऑफिसर सहित तीन के विरुद्ध केस दर्ज किया है। एक आरोपी कुशीनगर जिले का रहने वाला है।
माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मी विनोद कुमार दुबे निवासी दोहरीघाट मऊ ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि श्री फिन क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड माइक्रो फाइनेंस कंपनी का मुख्यालय हैदराबाद हाईटेक सिटी में है। कंपनी की एक शाखा निचलौल कस्बे में संचालित थी, जो वर्तमान में सिसवा बाजार में संचालित है। जहां पर कुशीनगर जिले के हाटा थाना क्षेत्र अंतर्गत भरसार खास निवासी करन यादव और निचलौल थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी अवनीश कुमार लोन ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे।
आरोप है कि दोनों लोन ऑफिसर कंपनी में कार्य करने के दौरान नौ दिसंबर 2024 को कंपनी के बकाएदार उपभोक्ताओं से 2,60,103 रुपये पूर्ण भुगतान के रूप में वसूली की थी। उसके बाद उक्त वसूली की रकम को दोनों लोन अफसरों ने कंपनी को धोखे में रखते हुए गबन कर लिया। इतना ही नहीं रकम गबन करने के बाद दोनों कंपनी छोड़ फरार हो गए। रकम वसूली कर गबन करने के मामले में कंपनी के संबंधित अधिकारियों की ओर से दोनों लोन ऑफिसरों के मोबाइल फोन पर संपर्क करने पर उन्हें धमकी भी दी जा रही है। इन्होंने कहा कि अभी कंपनी के अधिकारियों की ओर से ऑडिट की जा रही है, यह धनराशि और बढ़ सकती है।