फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Live-in partner objected to her talking to others; murdered Suman in a fit of rage.

Kushinagar News: लिव-इन पार्टनर कोे दूसरे से बात करने पर था एतराज, नाराजगी में की सुमन की हत्या

Mon, 16 Mar 2026 02:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Live-in partner objected to her talking to others; murdered Suman in a fit of rage.
संतकबीरनगर। बस्ती की रहने वाली ऑर्केस्ट्रा डांसर सुमन की हत्या का खुलासा कोतवाली पुलिस ने रविवार को कर दिया। पुलिस के अनुसार, सुमन की हत्या उसके लिव इन पार्टनर बिहार के गोपालगंज के बसौनापुर गांव निवासी बबलू चौहान ने की थी। पुलिस ने शनिवार शाम को अजगइबा घाट के पास से हत्यारोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि सुमन अक्सर किसी व्यक्ति से फोन पर बात करती थी। यह बात बबलू को पसंद नहीं थी। उसने कई बार मना किया फिर भी वह नहीं मानी। इसी गुस्से में उसने गला दबाकर हत्या कर दी और शव खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव मोहद्दीनपुर के पास कुसमीडाड़ी नहर मार्ग पर पुलिया के नीचे फेंक दिया।
विज्ञापन

रिजर्व पुलिस लाइंस में एसपी संदीप कुमार मीना ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी बबलू और सुमन के बीच करीब आठ महीने से प्रेम संबंध था। दोनाें कोतवाली क्षेत्र के बनकटिया के पास किराए के मकान में एक साथ रहते थे और जल्द ही शादी करने वाले थे। इस बीच सुमन ने किसी और से फोन पर बात करना शुरू कर दिया था। यह बात बबलू को अच्छी नहीं लगती थी। उसने सुमन को कई बार मना किया लेकिन वह नहीं मानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए उसने सुमन की हत्या की साजिश रची। सुमन और बबलू ने छह मार्च की शाम को गोरखपुर के सहजनवां के पास तिलक कार्यक्रम में डांस का प्रोग्राम किया। सात मार्च को बाइक से बनकटिया वाले कमरे जा रहे थे। मोहद्दीनपुर ग्रामसभा के पास कुसमीडाड़ी मार्ग पर नहर पुलिया के पास सुनसान स्थान पर बबलू ने सुमन का गला दबा दिया।

जब वह जमीन पर गिर गई तो पैर से उसका गला दबाया। जब उसे पूरा विश्वास हो गया कि अब वह मर गई है तो उसके शव को नहर पुलिया के नीचे डाल दिया। उसके बैग में रखे सामान कुछ दूरी पर फेंक दिया और वहां से चला गया। मालूम हो कि सुमन का पूर्व में बस्ती में प्रेम विवाह हुआ था। पति से संबंध टूटने के बाद वह आर्केस्ट्रा में काम करने लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed