फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Literary pursuit is a vivid portrayal of the social milieu, intertwined with self-realization.

Kushinagar News: आत्मबोध के साथ सामाजिक परिवेश का सजीव चित्रण है साहित्य साधना

Wed, 15 Apr 2026 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 15 Apr 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Literary pursuit is a vivid portrayal of the social milieu, intertwined with self-realization.
पडरौना। शहर के उदित नारायण इंटर कॉलेज के सभागार में निराला शब्द संवाद मंच और हिन्दी साहित्य भारती गोरक्ष प्रांत गोरखपुर के संयुक्त तत्वावधान में वार्षिक समारोह का आयोजन हुआ। पदाधिकारियों के मनोनयन के साथ ही साहित्यकारों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

हिन्दी साहित्य भारती के प्रदेश महासचिव डॉ. अमर नाथ द्विवेदी ने कहा कि साहित्य साधना समाज सेवा का अंग है। इससे आत्मचिंतन व आत्मबोध के साथ सामाजिक परिवेश का सजीव चित्रण होता है। हिन्दी सेवा राष्ट्र सेवा है।
विज्ञापन

बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर के हिन्दी विभाग के प्रोफेसर गौरव तिवारी ने कहा कि कविता घटना क्रम की उत्पत्ति होती है। जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा के संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. वैद्यनाथ मिश्र ने ने कहा कि साहित्यकारों को साहित्यिक आचरण के साथ दैनिक आचरण को अनुचरित करना चाहिए। समारोह को डॉ. सुधाकर तिवारी, अध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश द्विवेदी ओम, मदन मोहन पांडेय, डॉ. संजय मिश्र, ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, भूपेंद्र राय गंवार, राणा प्रताप सिंह, विद्याधर्म से अलंकृत डॉ. विद्यासागर उपाध्याय, डॉ. प्रेमचन्द्र सिंह, जीतेंद्र पांडेय जौहर, डॉ. शिवेश्वर पांडेय आदि ने संबोधित किय।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद नगर पालिका पडरौना अध्यक्ष विनय जायसवाल ने विजय किशोर पांडेय, डॉ. गीता पांडेय, अनिता मिश्रा, डॉ. दुर्गा पांडेय, गोपी कृष्ण चतुर्वेदी, अशोक कुमार शर्मा, अक्षयवर दीक्षित, प्रीति पांडेय, दिनेश गोरखपुरी, नंदलाल मणि त्रिपाठी आदि को अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. इंद्र बहादुर सिंह भदौरिया व संचालन ओमप्रकाश द्विवेदी ने किया।

इस दौरान डॉ. सुधाकर तिवारी, मदन मोहन पांडेय, डॉ. कालिंदी तिवारी, डॉ. संजय मिश्र, ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, भूपेंद्र राय गंवार, सुधीर शाही, राणा प्रताप सिंह, सुमंत दूबे, दुर्गा दयाल, हरिशंकर चौबे, मनोज मिश्रा, शैलेश उपाध्याय, आदित्य गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed