{"_id":"66d8f7af614868671c0c4876","slug":"liquor-worth-two-lakhs-recovered-along-with-vehicle-smuggler-arrested-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-122664-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: वाहन समेत दो लाख की शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: वाहन समेत दो लाख की शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Thu, 05 Sep 2024 05:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 05 Sep 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। खड्डा थाने की पुलिस ने अंतरराज्यीय शराब तस्करी गैंग का पर्दाफाश करते हुए वाहन समेत दो लाख की शराब बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने बिहार निवासी एक शराब तस्कर को गिरफ्तार भी किया है। टेम्पो से शराब लेकर तस्कर बिहार जाने की फिराक में था। तभी पुलिस ने उसे खड्डा कस्बे के ब्लॉक तिराहे के पास से पकड़ लिया।
एसपी संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि मंगलवार की शाम खड्डा पुलिस टीम को सूचना मिली कि एक टेम्पो से शराब लेकर तस्कर बिहार जाने की फिराक में है। सूचना मिलने के बाद सक्रिय हुई पुलिस टीम ने खड्डा कस्बा के ब्लॉक तिराहे के पास घेराबंदी कर टेम्पो का इंतजार करने लगी। तभी एक टेम्पो आता दिखा, जिसे पुलिस ने रोककर तलाशी ली तो बिहार नंबर की टेम्पो से 130 ट्रेटा पैक अंग्रेजी शराब, 16 शीशी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। टेंपों के साथ पुलिस ने शराब तस्कर रंजन कुमार निवासी ग्राम मकरी थाना लौरिया जिला पश्चिमी चम्पारण बिहार को गिरफ्तार किया है। वाहन समेत शराब की कीमत दो लाख रुपये आंकी गई है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर तस्कर रंजन के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई अजय कुमार यादव, कांस्टेबल शशिकेश गोस्वामी, चन्द्रशेखर चौहान, अरविन्द गौड़ शामिल रहे।