फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Link Down for Two Days; No Confirmed Ticket Received

Kushinagar News: दो दिन से लिंक फेल, नहीं मिला कंफर्म टिकट

Sun, 17 May 2026 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 17 May 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Link Down for Two Days; No Confirmed Ticket Received
कप्तानगंज। गर्मी में ट्रेनों से सफर यात्रियों के लिए मुश्किल होता जा रहा है। अधिकतर ट्रेनें 28 मई तक फुल हैं। वहीं, कप्तानगंज रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर लगातार दूसरे दिन लिंक फेल होने से तत्काल कोटे के कंफर्म टिकट नहीं मिल सके।
विज्ञापन

इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा पडरौना, खड्डा, पिपराइच, सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन पर भी लिंक फेल रहा। इसके चलते कतार में लगे यात्रियों को तत्काल टिकट नहीं मिल सका।
विज्ञापन

कप्तानगंज रेलवे स्टेशन से गोरखपुर-नरकटियागंज और कप्तानगंज-थावे रेलखंड के अलावा दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, जम्मू-कश्मीर, कोटा, कानपुर और लखनऊ समेत कई बड़े शहरों के लिए ट्रेनें संचालित होती हैं। सहालग के चलते सप्तक्रांति सुपरफास्ट, सत्याग्रह एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस और अमरनाथ एक्सप्रेस सहित अधिकांश ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। स्टेशन पर तत्काल टिकट के लिए केवल एक काउंटर होने के कारण यात्रियों की लंबी कतार लग रही है। लोग दो-दो दिन पहले से लाइन में लग रहे हैं, लेकिन लिंक फेल होने के कारण लगातार दूसरे दिन भी एक भी कंफर्म टिकट जारी नहीं हो सका। इससे कई यात्रियों को मायूस होकर घर लौटना पड़ा और अपनी यात्रा स्थगित करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेनों में लंबी वेटिंग आनंद विहार से कप्तानगंज आने वाली सप्तक्रांति सुपरफास्ट में के सभी श्रेणियों में नो सीट है। सत्याग्रह एक्सप्रेस में स्लीपर में 36, थर्ड एसी में 31 और टू टियर एसी में 20 वेटिंग चल रही है। वहीं, कप्तानगंज से आनंद विहार जाने वाली सप्तक्रांति सुपरफास्ट में स्लीपर में 45, थर्ड एसी में 25 और टू टियर एसी में 15 वेटिंग है।

सत्याग्रह एक्सप्रेस में स्लीपर में 10, थर्ड एसी में पांच और टू टियर एसी में पांच वेटिंग चल रही है। अमृत भारत एक्सप्रेस में 101 वेटिंग पहुंच चुकी है। कप्तानगंज के स्टेशन प्रबंधक हेमंत कुमार ने बताया कि सर्वर की दिक्कत चल रही है। शाम तक ठीक होने की उम्मीद है। कप्तानगंज के अलावा इस रूट के सभी रेलवे स्टेशनों पर तत्काल टिकट नहीं बन सका है। लिंक फेल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed