फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Lineman got burnt due to electric shock

Kushinagar News: करंट की चपेट में आने से लाइनमैन झुलसा

Tue, 09 Sep 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 09 Sep 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Lineman got burnt due to electric shock
कप्तानगंज। नगर पंचायत कप्तानगंज के काशीराम आवास में ट्रांसफार्मर पर रविवार देर रात काम करते समय एक संविदा लाइनमैन 11 हजार वोल्ट की करंट की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने सीएचसी में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। कस्बे के काशीराम आवास में बिजली खराब होने की सूचना मिलने पर संविदा कर्मचारियों रमेश यादव निवासी वार्ड नंबर छह एकलव्य नगर झझवा नगर पंचायत कप्तानगंज जो ट्रांसफार्मर के पास पहुंचे और विभाग से शडडाउन लेकर ट्रांसफार्मर पर काम करने लगे। इसी दौरान बिजली आ गई जिससे लाइनमैन 11 हजार वोल्ट करंट की चपेट में आकर झुलसने लगा जिस पर लोगों ने तुरंत विभाग को फोन कर बिजली कटवायी। स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने प्रथम उपचार कर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। गया जिसका अभी इलाज चल रहा जिसकी स्थिति ठीक बताई जा रही है। अवर अभियंता अरविंद त्रिगुणायक ने बताया कि जिस समय लाइनमैन काम कर रहा था उस समय शड डाउन लिया गया था। कैसे पोल में सप्लाई उतर गई। इसकी जानकारी नहीं हो पा रही है, बरसात के मौसम में नमी के चलते पोल में सप्लाई आ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed