फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Light sun came out in the morning, it got cold in the evening

सुबह निकली हल्की धूप, शाम को ठंड बढ़ी

Sat, 22 Jan 2022 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Light sun came out in the morning, it got cold in the evening
पडरौना नगर में अलाव सेंकते लोग। - फोटो : KUSHINAGAR
सुबह निकली हल्की धूप, शाम को ठंड बढ़ी
विज्ञापन

दिनभर छाए रहे बादल, आज बारिश होने की संभावना
पडरौना। शनिवार सुबह हल्की धूप निकलने के बाद बादल छा गए। इससे फिर ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग की मानें तो रविवार को बारिश हो सकती है। इससे ठंड और बढ़ने के आसार हैं।
हालांकि शुक्रवार को दिनभर धूप रही। इससे कई दिनों से ठंड से परेशान लोगों को राहत मिली थी। शनिवार सुबह हल्की धूप निकली तो लोग कार्यों को निपटाने के लिए घर से बाहर निकले, लेकिन कुछ देर बाद बादल छा गए। घर से बाहर निकले लोग ठंड से बचने के लिए अलाव के पास बैठे दिखे। ठंड बढ़ता देख घर से बाहर निकले लोग कार्यों को शीघ्र निपटाकर घर की तरफ चल पडे़। ठंड से सबसे अधिक परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को हो रही है। शनिवार को मौसम का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूतनम 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सेवरही के सरगटिया स्थित कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से पुरवा हवा चल रही है। इस वजह से मौसम में बदलाव आया है। रविवार को तेज हवा के साथ करीब 12 एमएम तक बारिश होने की संभावना है। इससे जिले में ठंड और बढ़ने की संभावना है। बारिश होने से तिलहन और सब्जियों की फसलों को नुकसान हो सकता है, इसलिए किसानों को इन फसलों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हल्की बारिश से ठंड बढ़ी
टेकुआटार। शनिवार दोपहर बाद क्षेत्र में हल्की बारिश हुई। इससे ठंड बढ़ गई है। सुबह धूप निकली, लेकिन दोपहर बाद क्षेत्र में हल्की बारिश होने लगी। ठंड बढ़ने से अमवा, सिधावे, विजयपुर, सोहसा, गोबरही, अहिरौली सहित कई चौराहों पर सन्नाटा पसर गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed