फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Light and sound show will start after the renovation

Kushinagar News: सुधार के बाद शुरू होगा लाइट एंड साउंड शो

Sat, 21 Feb 2026 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 21 Feb 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Light and sound show will start after the renovation
कुशीनगर में ट्रायल के दौरान साउंड एंड लाइट शो का स्क्रीन पर तस्वीर।संवाद
पडरौना। महात्मा बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली स्थित रामाभार स्तूप परिसर में करोड़ों रुपये की लागत से ऐतिहासिक विरासत और आधुनिक तकनीक के संगम के रूप में तैयार किए गए साउंड एंड लाइट शो का ट्रायल 4 फरवरी 2026 को हुआ था। प्रशासन और बौद्ध भिक्षुओं की मौजूदगी में इस ट्रायल का मकसद शो की गुणवत्ता, विजुअल स्पष्टता और साउंड इंजीनियरिंग की बारीकियों का परीक्षण किया गया।
विज्ञापन

परीक्षण के दौरान बौद्ध भिक्षुओं व मौजूद लोगों की तरफ से इसमें कुछ तकनीकी और बताए जा रहे गलत इतिहास आदि की खामियां सामने आईं, जिन्हें दुरुस्त करने के बाद ही शो को आम जनता व पर्यटकों के लिए समर्पित किया जाएगा।
विज्ञापन

कुशीनगर में रामभार स्तूप परिसर में पर्यटन विभाग की ओर से 11.96 करोड़ रुपये की लागत से साउंड एंड लाइट शो की स्थापित कराया गया है। परियोजना को मूर्त रूप कार्यदायी संस्था यूपीपीसएल ने दिया है। इसमें महात्मा बुद्ध के जीवन पर आधारित घटनाओं व इतिहास को करीब 40 मिनट के शो के माध्यम से दर्शकों को दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आम जनता के लिए शो शुरू करने से पहले जिला प्रशासन की ओर से बीते 4 फरवरी 2026 को ट्रायल हुआ था। ट्रायल शो में मौजूद रहे भंते महेंद्र ने बताया कि पर्यटन विभाग की तरफ से बनाया गया यह साउंड एंड लाइट शो काफी आकर्षक है। इससे कुशीनगर का इतिहास ही नहीं बल्कि बुद्ध के जीवन से जुड़ी घटनाओं का जीवंत व आकर्षक शो लोग देख सकेंगे।

भंते के अनुसार शो में कुछ पाली भाषा के शब्दों के प्रयोग व प्रमुख रूप से बुद्ध की मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में 6.1मीटर लेटी प्रतिमा के ऐतिहासिकता में कुछ सुधार की जरूरत है,जिसे सुधार करने के लिए विभाग व तकनीकी टीम को दिया गया है। भंते के अनुसार, भव्य प्रतिमा को बौद्ध भिक्षु व कलाकार दीन ने बनाया था और उसे हरिबल नाम का सेठ ने सहयोग किया था।ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed