फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   lettar send

मां मान रही हत्या, मुख्यमंत्री और डीआईजी को भेजा पत्र

Sat, 23 Jul 2022 12:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
lettar send
मां मान रही हत्या, मुख्यमंत्री और डीआईजी को भेजा पत्र
विज्ञापन

नौ जून घर के दरवाजे पर मिला था युवक का शव
- हत्या और आत्महत्या के बीच उलझी हुई है गुत्थी
मृतक की मां ने विवेचना स्थानांतरित करने की है मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
हाटा। जून माह में हाटा कोतवाली के सकरौली गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई युवक की मौत के मामले में पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। मृतक की मां इसे हत्या मान रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री और डीआईजी को पत्र भेजकर पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। मां का कहना है कि पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।
सकरौली गांव के रविभास तिवारी उर्फ निहाल की संदिग्ध हाल में नौ जून को मौत हो गई थी। भोर में शव उनके घर के दरवाजे पर पाया गया था। कुछ लोग उसे आत्महत्या तो कुछ लोग हत्या मान रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। जांच रिपोर्ट भी आ गई है, लेकिन पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। इधर मृतक की मां लक्ष्मी देवी का आरोप है कि उनके पुत्र की हत्या की गई है। हत्यारों को पकड़ने में पुलिस लापरवाही बरत रही है। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री और डीआईजी को शिकायती पत्र भेजा है। उन्होंने मांग की है कि उक्त मुकदमे को हाटा कोतवाली से कहीं और स्थानांतरित करके निष्पक्ष विवेचना कराई जाए।
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाल हाटा रणजीत सिंह ने कहा बताया कि मामले की जांच चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित अन्य जो तथ्य सामने आएंगे। उसी के अनुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed