फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Workers made aware of schemes

Kushinagar News: श्रमिकों को योजनाओं के प्रति किया गया जागरूक

Tue, 01 Sep 2026 02:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Workers made aware of schemes
कसया। गांधी चौक स्थित लेबर चौक पर सोमवार को श्रमिकों को विभागीय योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। विभागीय कर्मचारी शशि शेखर मिश्र ने श्रमिकों को पंजीयन और नवीनीकरण कराने के साथ ही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य से जुड़े श्रमिक अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र के माध्यम से पंजीयन करा सकते हैं। इसके अलावा विभाग के पोर्टल के माध्यम से भी ऑनलाइन पंजीयन की सुविधा उपलब्ध है। पहले से पंजीकृत श्रमिकों को प्रत्येक वर्ष समय से नवीनीकरण कराने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

कहा कि बोर्ड की ओर से पंजीकृत श्रमिकों और उनके परिवारों के हित में कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इनमें संतान के जन्म, शिक्षा, पुत्री के विवाह और श्रमिक की मृत्यु की स्थिति में आर्थिक सहायता जैसी योजनाएं शामिल हैं। पात्रता पूरी करने वाले श्रमिक इनका लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान श्रमिकों को डिजिटल लेबर चौक की व्यवस्था के बारे में भी जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि इसके माध्यम से निर्माण कार्य से जुड़े श्रमिकों को रोजगार से संबंधित सुविधाओं की जानकारी मिल सकती है।
विज्ञापन

इस दौरान गोविंद, उमेश, सुनील, रमेश, रामप्यारे, भरत आदि श्रमिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed