{"_id":"6a95e67c5b5e9d72150821a1","slug":"memorandum-to-dm-regarding-search-for-jitendra-kushinagar-news-c-205-1-ksh1032-166976-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जितेंद्र की तलाश को लेकर डीएम को ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जितेंद्र की तलाश को लेकर डीएम को ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोड़रिया। नेपाल में आई बाढ़ के दौरान लापता हुए कुशीनगर के कटकुइया निवासी जितेंद्र यादव की तलाश और उसके परिवार को सरकारी मदद दिलाने की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी प्रबुद्ध सभा उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तोमर को ज्ञापन सौंपा।
प्रबुद्ध सभा के जय तिवारी उर्फ बाबा विक्रमा यादव, रामप्रताप कुशवाहा, खजान्ती यादव, विश्वजीत यादव, अनिल और दिनेश ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर जितेंद्र यादव के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाने और नेपाल प्रशासन से संपर्क कर उसकी तलाश कराने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार को सरकारी स्तर से हरसंभव सहायता और सहयोग उपलब्ध कराने की भी मांग की। बताया गया कि कटकुइया निवासी जितेंद्र यादव नेपाल में काम करने गया था। बाढ़ के बाद से उसका कोई पता नहीं चल पा रहा है। परिजन उसकी सकुशल वापसी की उम्मीद लगाए हुए हैं। प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई कराने की मांग की।