फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Leopard not trapped in cage, villagers in panic

Kushinagar News: पिंजरे में नहीं फंसा तेंदुआ, दहशत में गांव के लोग

Sun, 10 Nov 2024 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 10 Nov 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Leopard not trapped in cage, villagers in panic
मंसाछापर। तेंदुए की चहलकदमी के चलते दहशत के बीच गांव वालों की रात गुजर रही है। वन विभाग की ओर से पिंजरा लगाया है, लेकिन तेंदुआ नहीं फंसा। शनिवार को सुबह दोबारा तेंदुए के पदचिह्न दिखने के बाद गांव में पहुंची वन विभाग की टीम ने कांबिंग की। लाठी डंडा लेकर गांव वाले निकल रहे हैं। पदचिह्न मिलने के बाद वन विभाग भी सक्रिय हो गया है।
विज्ञापन

पिछले रविवार की देर रात को तेंदुआ बांस की कोठी में लोगों ने देखा था। इसके बाद लगातार उसकी चहलकदमी दिख रही है। अब तक तेंदुए ने कई जानवरों को भी अपना शिकार बना चुका है। खेतों में जानवरों के अवशेष मिलने के बाद लोग ऐसा कयास लगा रहे है। शुक्रवार की शाम को तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की ओर से पिंजरा लगाकर उसमें बकरी बांधी गई, लेकिन तेंदुआ पकड़ में नहीं आया।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह वन दरोगा रामध्यान पांडेय की अगुवाई में कांबिंग की गई तो खेतों में तेंदुए के पदचिह्न देखे गए। पदचिह्न दिखने के बाद लोगों में एक बार फिर भय का माहौल बन गया। तेंदुआ क्षेत्र में ही चहलकदमी कर रहा है। वन विभाग के कर्मचारी दिन और रात पहरा दे रहे है, और लोगों को लगातार सतर्क कर रहे है। वन दरोगा रामध्यान पांडेय ने बताया कि गांव पर नजर रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed