फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   leopard caught in house

वाल्मीकि नगर क्षेत्र के करमहवा टोला में घर में घुसा तेंदुआ पकड़ा गया, बालिका जख्मी

Sat, 28 Mar 2020 09:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
leopard caught in house
यूपी सीमा से सटे वाल्मीकिनगर क्षेत्र के करमहवा टोला में बेहोश कर पकड़ा गया तेंदुआ। - फोटो : KUSHINAGAR
वाल्मीकि नगर क्षेत्र के करमहवा टोला में घर में घुसा तेंदुआ पकड़ा गया, बालिका जख्मी
विज्ञापन

खड्डा। यूपी सीमा से सटे वाल्मीकि नगर क्षेत्र के करमहवा टोला में शनिवार की सुबह तेंदुआ एक घर में घुस गया। इस दौरान तेंदुआ के हमले से छह वर्षीया बच्ची बुरी तरह से जख्मी हो गई। इसकी सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम रेस्क्यू करने में जुट गई। टीम ने ट्रांक्यूलाइजर गन से बेहोश कर तेंदुआ को पकड़ लिया। कुछ दिन पहले भी तेंदुआ ने चार लोगों को घायल किया था।
करमहवा गांव में शनिवार की सुबह छन्नू महतो के घर एक तेंदुआ घुस गया। तेंदुआ ने छन्नू की पुत्री संगीता कुमारी को घायल कर दिया। सूचना मिलते ही वन प्रमंडल दो के डीएफओ गौरव ओझा के नेतृत्व में वन विभाग व स्थानीय पुलिस के साथ रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। घायल बालिका को बगहा अनुमंडल अस्पताल भेजा गया। इसके बाद टीम ने तेंदुआ को घेर कर ट्रांक्यूलाइजर गन से बेहोश करने के बाद सुरक्षित पकड़ लिया। पकड़े गए तेंदुआ को वनकर्मियों ने वाल्मिकीनगर वन क्षेत्र के जटाशंकर जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन

वाल्मीकि टाइगर प्रोजेक्ट (वीटीआर) के वनसंरक्षक सह निदेशक हेमकांत राय ने बताया कि तेंदुआ जंगल से भटककर करमहवा टोला में एक किसान के घर में घुस गया था। सुरक्षित रेस्क्यू करते हुए उसके अधिवास क्षेत्र के जंगल में छोड़ दिया गया है। रेस्क्यू के दौरान मौके पर वन प्रमंडल एक के डीएफओ अमरीश कुमार मल्ल, वाल्मीकिनगर के रेंजर महेश प्रसाद, गनौली वनक्षेत्र के रेंजर अवधेश प्रसाद सिंह, वाल्मीकिनगर थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed