{"_id":"6918ea7af227b6e7970f8146","slug":"lekhpals-staged-a-sit-in-protest-demanding-a-salary-hike-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-149013-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: लेखपालों ने दिया धरना, वेतन वृद्धि की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: लेखपालों ने दिया धरना, वेतन वृद्धि की मांग
Sun, 16 Nov 2025 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 16 Nov 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
खड्डा एसडीएम रामवीर सिंह को ज्ञापन सौपते लेखपाल। स्रोत-सोशल मीडिया
पडरौना। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की तरफ से शनिवार को सदर तहसील समेत जिले के सभी तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया गया। इसमें लेखपालों ने प्रारंभिक वेतनमान उच्चीकरण करने, नौ वर्ष से लेखपाल पद की शैक्षणिक योग्यता एवं पदनाम परिवर्तन करने समेत आठ सूत्री मांगों को पूरा करने के लिए सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
सदर अध्यक्ष मनीष पांडेय ने कहा कि 23 अगस्त 2018 को शासनादेश जारी कर अंतरमंडलीय स्थानांतरण के लिए सूची मंगाई गई, लेकिन आज तक स्थानांतरण सूची जारी नहीं हुई। जबकि अन्य विभागों के कर्मचारियों का स्थानांतरण हो चुके हैं। यही नहीं शासन के निर्देश के बावजूद राजस्व निरीक्षक पदों पर पदोन्नति के लिए चयन वर्ष 2025-26 की डीपीसी अभी तक नहीं हो सकी है। इस दौरान मंत्री रामदर्शन शर्मा, योगेंद्र गुप्ता, पवन कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
कसया संवाद के अनुसार शनिवार को कसया तहसील परिसर स्थित संघ भवन परिसर में तहसील अध्यक्ष राधेश्याम सिंह की अध्यक्षता में धरना दिया। लेखपालों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार दीपक कुमार को सौंपा। लेखपालों ने प्रारंभिक वेतनमान उच्चीकरण, एसीपी विसंगति निस्तारण, मृतक आश्रित लेखपालों की पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने आदि की मांग की।
विज्ञापन
कप्तानगंज संवाद के अनुसार कप्तानगंज अध्यक्ष राहुल सिंह व मंत्री उमेश शाही की अगुवाई में लेखपालों ने आठ सूत्री मांग को लेकर तहसील परिसर मे धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के संबोधित ज्ञापन सीडीओ बंदिता श्रीवास्तव को सौंपा।
इस दौरान मारकंडे गुप्ता, सुरेंद्र प्रजापति, विचित्र मणि त्रिपाठी, राहुल दीक्षित आदि मौजूद रहे।
तमकुहीराज संवाद उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की तरफ से शनिवार को तमकुहीराज तहसील के लेखपालों ने धरना-प्रदर्शन कर आठ सूत्री मांग पत्र एसडीएम आकांक्षा मिश्रा को सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
इस दौरान तहसील अध्यक्ष रविकांत, शैलेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
खड्डा संवाद के अनुसार लेखपाल संघ कि अध्यक्ष वृजनरायण सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिमन्यु मिश्रा, मंत्री विभव शर्मा की अगुआई में लेखपालों ने तहसील परिसर में धरना दिया। अंत में सीएम को संबोधित आठ सूत्री ज्ञापन एसडीएम को कर अंतरमंडलीय स्थानांतरण, पेंशन विसंगति दूर करने, राजस्व पुलिस चौकी की स्थापना करने समेत अन्य मांगों को पूरा करने की मांग की।