फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Lekhpals raise their voices over demands, stage a sit-in at the Tehsil office.

Kushinagar News: मांगों को लेकर गरजे लेखपाल, तहसील में दिया धरना

Sun, 04 Oct 2026 02:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Lekhpals raise their voices over demands, stage a sit-in at the Tehsil office.
खड्डा। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर शुक्रवार को खड्डा तहसील परिसर में लेखपालों ने आठ सूत्री मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। तहसील अध्यक्ष वैभव शर्मा के नेतृत्व में सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक कामकाज ठप रखकर विरोध जताया गया। इसके बाद लेखपालों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम डॉ. संतराज को सौंपा।
विज्ञापन




लेखपालों ने 10 साल से लंबित 2800 ग्रेड पे की मांग पूरी करने, 2019 से लंबित अंतरमंडलीय तबादले कराने, पदोन्नति सूची व विभागीय परीक्षा के परिणाम जारी करने तथा स्टेशनरी, यात्रा और विशेष भत्तों में बढ़ोतरी की मांग की। ग्राम सचिवालयों में बिजली, पानी, इंटरनेट, अलग कक्ष व शौचालय की सुविधा देने के साथ लेखपाल पद को तकनीकी घोषित कर लैपटॉप और मोबाइल उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि लेखपालों पर लगातार काम का दबाव है, जबकि जरूरी संसाधन उपलब्ध नहीं हैं। चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं हुआ तो 17 अक्तूबर से प्रदेशभर के लेखपाल चरणबद्ध तरीके से संपूर्ण कार्य बहिष्कार करेंगे। इसकी जिम्मेदारी शासन और राजस्व परिषद की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed