Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Fertilizer stocks exhausted, distribution stalled in some places; farmers in distress.

Kushinagar News: खाद खत्म तो कहीं वितरण ठप, किसान हलकान

Thu, 19 Nov 2026 12:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Fertilizer stocks exhausted, distribution stalled in some places; farmers in distress.
पडरौना। रबी सीजन में गेहूं, सरसों, मटर, चना और मसूर सहित अन्य फसलों की बोआई का समय चल रहा है। ऐसे में जिले की साधन सहकारी समितियों पर डीएपी की किल्लत से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कई समितियों पर डीएपी उपलब्ध नहीं है तो कहीं खाद होने के बावजूद वितरण नहीं हो पा रहा है। किसान खाद के लिए समितियों के चक्कर लगा रहे हैं। कुछ जगहों पर अधिक कीमत पर खाद बेचने की शिकायतें भी सामने आई हैं।
विज्ञापन

बुधवार को जिले की विभिन्न साधन सहकारी समितियों पर खाद की उपलब्धता की पड़ताल में अलग-अलग स्थिति सामने आई। कहीं डीएपी का स्टॉक खत्म मिला तो कहीं सर्वर की धीमी रफ्तार और सचिव की अनुपलब्धता से वितरण प्रभावित रहा। खड्डा संवाद के अनुसार, क्षेत्र की कई सहकारी समितियों पर डीएपी की किल्लत रही। भैंसहा न्याय पंचायत स्थित बी-पैक्स गोदाम पर डीएपी नहीं थी। यहां सिर्फ 150 बोरी यूरिया उपलब्ध थी। किसान नर्वदेश्वर, जयनाथ कुशवाहा और मंसूर डीएपी के लिए परेशान दिखे।
विज्ञापन

मठिया स्थित बी-पैक्स गोदाम पर 150 बोरी डीएपी और 450 बोरी यूरिया उपलब्ध थी। मठिया गांव निवासी अख्तर ने बताया कि सर्वर की धीमी रफ्तार के कारण खाद नहीं मिल पा रही है। कोप जंगल निवासी मन्नू पाल के अनुसार, खड्डा कला में सिर्फ दो बोरी डीएपी उपलब्ध थी। उन्हें मठिया में जरूरत के अनुसार चार बोरी खाद मिल गई। सिसवा गोपाल और कोहरगड्डी गोदाम पर डीएपी और यूरिया उपलब्ध होने के बावजूद सचिव की अनुपलब्धता के कारण वितरण नहीं हो पा रहा था। सचिव देवीदयाल कुशवाहा ने बताया कि उनके पास तीन समितियों का प्रभार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 रुपये अधिक लेकर खाद बेचने की शिकायत : दुदही संवाद के अनुसार, स्थानीय सहकारी समिति पर निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत लेकर खाद बेचने का मामला सामने आया है। यहां डीएपी उपलब्ध नहीं थी, जबकि 20:20:0:13 उर्वरक का स्टॉक था। ठाढ़ीभार निवासी किसान जावेद आलम ने बताया कि 20:20:0:13 खाद की निर्धारित कीमत 1,450 रुपये प्रति बोरी है, जबकि समिति पर इसे 1,500 रुपये में बेचा जा रहा है। यूरिया की एक बोरी के लिए भी 280 रुपये लिए जा रहे हैं।
मिश्रौली निवासी किसान हरिहर ने भी निर्धारित कीमत से 50 रुपये अधिक लेकर खाद बेचने की शिकायत की। उन्होंने कहा कि खाद की किल्लत और अधिक कीमत पर बिक्री से खेती की लागत बढ़ रही है।

चार समितियों पर डीएपी नहीं : कप्तानगंज संवाद के अनुसार, क्षेत्र की कप्तानगंज, पचार, रामपुर और भड़सर खास समितियों पर डीएपी की एक भी बोरी उपलब्ध नहीं थी। इससे किसान परेशान हैं। कप्तानगंज सहकारी समिति के प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि डीएपी के लिए धनराशि जमा कर दी गई है। उम्मीद है कि एक-दो दिन में खाद उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed