{"_id":"6404e37782573388490bb2c4","slug":"legs-of-the-young-man-were-cut-off-by-the-grip-of-the-train-kushinagar-news-c-7-1-76155-2023-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ट्रेन की चपेट से युवक के दोनों पैर कटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ट्रेन की चपेट से युवक के दोनों पैर कटे
Mon, 06 Mar 2023 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 06 Mar 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज। तरयासुजान थाना क्षेत्र के तरया हंसराज गांव के कोड़रा टोला का युवक भुलिया रेलवे क्रासिंग के पास गंभीर रूप से घायल मिला। ट्रेन की चपेट में आने से उसके दोनों पैर कट गए थे। युवक को तमकुहीराज सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
तरया हंसराज गांव के कोड़रा टोला निवासी बैजन गोंड का 22 वर्षीय पुत्र सिकंदर बगल के गांव तरयासुजान के खलवा टोला में शनिवार की रात आई बरात में शामिल होने की बात कहकर घर से निकला था। युवक देर रात तक बरात में नाच-गाने का आनंद लेता रहा। बताया जा रहा है कि उसके बाद वह भुलिया रेलवे क्रासिंग पर चला गया, जहां लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से उसके दोनों पैर कट गए।
रविवार की सुबह स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और उसे तमकुहीराज सीएचसी भेजा। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। तरयासुजान थाने के एसओ आरके सिंह ने बताया कि पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।