फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   leaders review on corona

जांच, इलाज व टीकाकरण पर दें पूरा जोर

Fri, 21 May 2021 11:13 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
leaders review on corona
जांच, इलाज व टीकाकरण पर दें पूरा जोर
विज्ञापन

प्रशासनिक अफसरों व जन प्रतिनिधियों के बीच ऑनलाइन हुई समीक्षा
सांसद, विधायकों को डीएम ने अब तक कराए गए कार्यों की जानकारी दी
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। कोरोना से बचाव के लिए चल रहे सरकारी प्रयासों की जनप्रतिनिधि भी समीक्षा कर रहे हैं। शुक्रवार को डीएम ने देवरिया व कुशीनगर के सांसद के अलावा जिले के सभी विधायकों को अब तक कराए गए कार्यों की जानकारी दी एवं जन प्रतिनिधियों से सुझाव भी मांगा। जन प्रतिनिधियों ने जांच, इलाज व टीकाकरण पर पूरा फोकस रखने का सुझाव दिया। इसके अलावा सैनिटाइजर प्रकरण में आरोपी फार्मासिस्ट के खिलाफ अन्य विभागीय कार्रवाई की भी अपेक्षा की।

देवरिया के सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी व कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दूबे ने सभी सीएचसी-पीएचसी पर कोविड की जांच व इलाज की व्यवस्था के लिए कहा। डीएम एस राजलिंगम ने बताया कि जिले में कोविड मरीजों की संख्या में कमी आई है तथा रिकवरी रेट बढ़ा है। ऑक्सीजन व दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता है। खड्डा विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने लॉकडाउन से परेशान पटरी दुकानदारों के अलावा मनरेगा मजदूरों व वाल्मीकि समुदाय के लोगों को भी राहत सामग्री प्राथमिकता से उपलब्ध कराने पर जोर दिया। कुशीनगर के विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने सीएमओ दफ्तर को भ्रष्टाचार से मुक्त कराने एवं कोविड मरीजों के लिए दी गई विधायक निधि के समुचित उपयोग की बात कही। खड्डा विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने मिलावटी सैनिटाइजर प्रकरण में आरोपी फार्मासिस्ट को तत्काल सीएमओ दफ्तर से कार्य मुक्त करने को कहा। विधायक ने कहा कि इतने गंभीर प्रकरण में भी न तो गिरफ्तारी हुई और न ही आरोपी को वहां से हटाया गया। इससे आम लोगों में प्रशासनिक अफसरों के प्रति खराब छवि बनेगी। डीएम एस राजलिंगम ने इस प्रकरण में नियमानुसार उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। सभी ने कोविड टीकाकरण की गति को बढ़ाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed