{"_id":"571fb0674f1c1b7827a91980","slug":"lawyers-stop-work-performed-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों ने काम नहीं, प्रदर्शन किया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों ने काम नहीं, प्रदर्शन किया
अमर उजाला ब्यूरो कुशीनगर
Updated Tue, 26 Apr 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
विरोध
- फोटो : अमर उजाला
एसडीएम और तहसीलदार को हटाने के लिए तहसील के अधिवक्ताओं ने मंगलवार को न्यायिक कार्य ठप कर प्रदर्शन किया। इसी के साथ अधिवक्ताओं ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोेषणा कर दी।
अधिवक्ता संघ के तहसील अध्यक्ष मिर्जा एक्तेदार हुसैन की अगुवाई में कप्तानगंज तहसील के वकीलों ने मंगलवार को काम ठप कर प्रदर्शन किया। उनकी मांग थी कि कप्तानगंज के एसडीएम और तहसीलदार को हटाकर उनकी जगह दूसरे अधिकारियों की तैनाती की जाए।
अधिवक्ताओं का आरोप था कि फाइलों पर आदेश करने के एवज में धनउगाही की जा रही है। कोई अधिकारी समय से अपने कक्ष में नहीं बैठता है। जब से तहसील बनी है, अधिकांश मामलों का निस्तारण नहीं हुआ है। इसलिए वकीलों को हड़ताल करने के लिए विवश होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
वकीलों की इस हड़ताल को भाजपा नेता राधेश्याम दीक्षित और हियुवा के तहसील अध्यक्ष बैजनाथ गुप्त ने समर्थन देने की घोषणा की। उनका कहना था कि वकीलों की मांग नहीं मानी गई तो दो दिन बाद वृहद आंदोलन किया जाएगा।
इस दौरान हीरा पांडेय, रामप्रताप सिंह, विनोद मिश्र, संजय पांडेय, परमहंस कुमार, राजनंदन लाल श्रीवास्तव, हरिश्चंद्र, दीनानाथ शर्मा, ज्ञानप्रकाश पांडेय, जयप्रकाश अग्रहरि, दिलीप सिंह, धर्मेंद्रपति पांडेय आदि मौजूद थे।