{"_id":"6935dce7530ffd156f06c865","slug":"late-subedar-musafir-ali-cricket-tournament-inaugurated-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-150294-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: स्व. सूबेदार मुसाफिर अली क्रिकेट प्रतियोगिता की हुई शुरूआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: स्व. सूबेदार मुसाफिर अली क्रिकेट प्रतियोगिता की हुई शुरूआत
विज्ञापन
कसया। बुद्ध इंटर कॉलेज के प्रांगण में रविवार को स्व. सूबेदार मुसाफिर अली क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम को लेकर कुड़वा दिलीपनगर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। उसके बाद नगर के देवरिया मार्ग स्थित फ्लाई ओवर से तिरंगा यात्रा निकाला गया।
जो गोला बाजार होते हुए गांधी चौक, अमीय चौक, बस स्टेशन होते हुए कुशीनगर स्टेडियम पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कुशीनगर विधायक पीएन पाठक ने नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, पूर्व प्रमुख डॉ. प्रियेश त्रिपाठी और अंशु मणि त्रिपाठी के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर और शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।
उद्घाटन समारोह में आयोजक अजहर एवं कमेटी सदस्यों ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। मौके पर पूर्व सैनिकों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। जिससे पूरा आयोजन देशभक्ति की भावना से सराबोर हो उठा। प्रतियोगिता शुरू होने से पूर्व एनसीसी कैडेट्स, एकेडमी के खिलाड़ियों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा राष्ट्रीय राजमार्ग कसया फ्लाई ओवर से शुरू होकर, गोला बाजार और गांधी चौक होते हुए स्टेडियम पहुंची। जहां यह एक विशाल सभा में तब्दील हो गई। कार्यक्रम की शुरुआत सेंट जेवियर्स स्कूल की छात्राओं ने प्रस्तुत आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुआ। जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। पूरे आयोजन में देशभक्ति, खेल भावना और सामाजिक एकता का सुंदर संगम देखने को मिला।