फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Last rites performed on assurance of arrest of accused

Kushinagar News: आरोपियों की गिरफ्तारी के आश्वासन पर किया अंतिम संस्कार

Wed, 29 May 2024 04:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 29 May 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
Last rites performed on assurance of arrest of accused
पिपराघाट में मौजूद पुलिसकर्मी कों खरी-खोटी सुनातीं महिलाएं।
तमकुहीराज/पिपराघाट। तरयासुजान क्षेत्र के भावपुर में बर्थडे पार्टी में गोली मारकर युवक की हत्या के मामले में मंगलवार की सुबह माहौल गरमा गया। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। पुलिस पर हत्यारोपियों को बचाने का भी आरोप लगाया। इससे कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। बाद में काफी समझाने-बुझाने व आश्वासन पर परिजन व गांव के लोग माने। इसके बाद मृतक संदीप आर्य का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

तरयासुजान थाना क्षेत्र के गांव भावपुर निवासी अनिरुद्ध पासवान के 24 वर्षीय बेटे संदीप पासवान को जन्मदिन मनाने के लिए गांव के गढ़ीमाता स्थान स्थित मनरेगा पार्क में बुलाया गया। इसके बाद पहुंचे कार सवार युवकों ने संदीप को गोली मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। सोमवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो लोगों की भीड़ जुट गई। सीओ तमकुहीराज जितेंद्र सिंह कालरा के साथ पहुंची पुलिस टीम ने काफी समझाया-बुझाया तो रिश्तेदारों के पहुंचने के बाद मंगलवार को अंतिम संस्कार के लिए परिजन राजी हो गए।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह गांव का माहौल एक बार फिर गरमा गया और भारी संख्या में मौजूद महिलाओं ने तरयासुजान पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर दिया। मौजूद पुलिसकर्मियों को महिलाओं ने खरी-खोटी सुनाई और आरोपियों को बचाने का आरोप भी लगाया। मौके पर नोक-झोंक की स्थिति भी बन गई। महिलाएं अंतिम संस्कार के लिए राजी नहीं हो रही थी। मृतक की मां व भाई रोते-रोते आरोपियों का नाम भी बता रहे थे। मौजूद लोग मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही अंतिम संस्कार करने की जिद पर अड़े रहे। परिजनों का आरोप था कि इंस्पेक्टर तरयासुजान के प्रयास के बावजूद घटना का मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। गांव के ग्राम प्रधान प्रमोद सिंह ने परिजनों को समझा-बुझाकर अंतिम संस्कार के लिए राजी किय। इसके बाद परिजनों ने रुक्मिणी घाट पर मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इंस्पेक्टर तरयासुजान आशुतोष सिंह ने बताया कि आक्रोशित परिजनों को आश्वासन दिया गया है कि कोई भी आरोपी बचेगा नहीं। पुलिस अपना कार्य कर रही है। इसके बाद परिजन माने और अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed