फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Langur Menace: Tractor Driver Terrified

Kushinagar News: लंगूर का आतंक, ट्रैक्टर चालक दहशत में

Wed, 01 Apr 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Langur Menace: Tractor Driver Terrified
ट्रॉली पर बैठा लंगूर। संवाद
धर्मसिंहवा। नगर पंचायत धर्मसिंहवा में करीब एक माह से एक लंगूर ने लोगों का रहना मुश्किल कर दिया है। यह लंगूर विशेष रूप से ट्रैक्टर चालकों को निशाना बना रहा है, जिससे पूरे इलाके में भय का माहौल है।
विज्ञापन

इस समय क्षेत्र में गेहूं की कटाई के साथ-साथ भट्टों से ईंट की ढुलाई भी हो रही है। किसान और चालक दिन भर ट्रैक्टर लेकर खेतों व भट्ठों के बीच आ-जा रहे हैं। ऐसे में अचानक यह लंगूर आकर ट्रैक्टर की स्टेयरिंग पर चढ़ जाता है। चालक को धक्का देता है और कई बार हमला भी कर देता है। इससे न केवल चालकों की जान जोखिम में पड़ रही है, बल्कि सड़क दुर्घटना की आशंका भी बढ़ जाती है।
विज्ञापन

स्थानीय ट्रैक्टर चालक प्रमोद कुमार पांडेय, रियाजुल, सैय्यद, आसू, हजरत, नकीर और विष्णु ने बताया कि लंगूर के अचानक हमले से ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ जाता है और कई बार बड़ा हादसा होते-होते बचा है। उनका कहना है कि रोजाना इस डर के साए में काम करना मजबूरी है। लगातार हमलों से परेशान होकर चालकों ने अपने स्तर पर सुरक्षा के उपाय भी शुरू कर दिए हैं। कुछ ट्रैक्टर चालकों ने अपने वाहनों पर जाली लगवा ली है, ताकि बंदर सीधे उन तक न पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कई चालक अब डंडा लेकर चल रहे हैं, जिससे जरूरत पड़ने पर खुद का बचाव कर सकें। हमले में कई लोग घायल भी हो चुके हैं। गौरी राई निवासी बेचन ने बताया कि लंगूर के हमले में उनके शरीर पर नाखून लगने से जख्म हो गया, उन्हें इलाज कराना पड़ा, वहीं मोटू सिकरी के एक व्यक्ति को लंगूर ने काट लिया, जिससे वह घायल हो गए।

लगातार हो रही घटनाओं से क्षेत्र में आक्रोश भी बढ़ रहा है। ट्रैक्टर चालकों और स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस लंगूर को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले ही समस्या का समाधान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed