फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   lan marked for sub station

Kushinagar News: नए बिजली घर के निर्माण के लिए चिह्नित की गई सरकारी भूमि

Mon, 15 May 2023 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 15 May 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
lan marked for sub station
सेवरही क्षेत्र में बनेगा 33/11 केवीए का नया विद्युत उपकेंद्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। शासन ने गोरखपुर मंडल में 28 नए विद्युत उपकेंद्रों के निर्माण को मंजूरी दी है। इसी क्रम में तरयासुजान क्षेत्र के बेदूपार में भी विद्युत उपकेंद्र बनाया जाना है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद इसके लिए जमीन के अधिग्रहण सहित अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है।
सेवरही विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता ने कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों को जरूरी निर्देश दिए। सेवरही विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता विरेंद्र कुमार सिंह ने कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर राकेश रोशन के साथ प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि नए बिजली घर का निर्माण होने से सीमावर्ती के क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


इस दौरान संजय राय, जेई दीपक श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष भारती, संविदा विद्युत मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष अशोक राय, भोला निषाद, रंजन राय, संजय निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed