फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Lamps lit in memory of martyrs, patriotic slogans echoed

Kushinagar News: शहीदों की याद में जले दीप, गूंजा देशभक्ति का नारा

Fri, 26 Jan 2024 02:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 26 Jan 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
Lamps lit in memory of martyrs, patriotic slogans echoed
कसया शहीद पार्क में दीपांजलि करते ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकिता जैन,राकेश जायसवाल व अन्य।
कसया। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश के अमर शहीदों की याद में नगर के शहीद स्मारक पर दीपांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौजूद लोगों ने एक दीप शहीदों के नाम समर्पित कर देशभक्ति का नारा लगाया। बृहस्पतिवार की शाम दीप जलते ही भारत मां की जय से परिसर गूंज उठा। लोगों ने एक-एक दीप अमर शहीदों को समर्पित किया और उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल ने कहा कि देश की आजादी में बलिदान देने वाले अमर शहीदों को याद रखने के लिए पूरे देश में शहीद स्मारक का निर्माण किया गया है। यहां इस आयोजन का 24 वां वर्ष यह साबित कर रहा है कि यहां के लोगों खासकर युवाओं में देश के प्रति गहरा सम्मान है। कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ता शिक्षक सुमित त्रिपाठी को उन्होंने शाबाशी दी।
विज्ञापन


ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकिता जैन ने कहा कि संविधान की सुविधाओं को लेने के लिए हमें अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। कार्यक्रम को डा गौरव तिवारी, मंडल अध्यक्ष अनिल प्रताप राव, निगम आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएस तिवारी व संचालन व आभार सुमित त्रिपाठी ने किया। आचार्य रितेश मिश्रा, सभासद पीएन सिंह,विनोद गिरी,राजेश मद्धेशिया, राजन जायसवाल, हरिओम मिश्रा,आदित्य मिश्रा, राकेश गिरि, रत्नेश श्रीवास्तव, विपुल दुबे,अमिय गुप्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed