{"_id":"699f63f8c14b22645d048ac1","slug":"lalkuan-kolkata-holi-special-train-will-run-four-times-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-155421-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: चार फेरे चलेगी लालकुआं-कोलकाता होली स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: चार फेरे चलेगी लालकुआं-कोलकाता होली स्पेशल ट्रेन
Thu, 26 Feb 2026 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 26 Feb 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीरोड। होली के दूसरे दिन से थावे-कप्तानगंज रूट पर चार फेरों के लिए लालकुआं-कोलकाता होली स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। पूर्वोत्तर रेलवे ने इसे पांच मार्च से 28 मार्च के बीच चलाने की हरी झंडी दी है। यह ट्रेन प्रत्येक बृहस्पतिवार को लालकुआं से कोलकाता तक और प्रत्येक शनिवार को कोलकाता से लालकुआं तक चलेगी। लोगों का कहना है कि उत्तराखंड में इस क्षेत्र के काफी लोग रहते है। इस ट्रेन को होली से पहले चलाया जाता, तो यात्रियों को और सहूलियत हो सकती थी।
कप्तानगंज-थावे रूट पर होली के दूसरे दिन से चार फेरे चलने वाली लालकुआं-कोलकाता एक्सप्रेस ट्रेन 5 मार्च से 28 मार्च के बीच हर बृहस्पतिवार को 13:35 बजे से लालकुआं से कोलकाता के लिए चलेगी। हर शनिवार को यह 22:30 बजे से कोलकाता से लालकुआं तक चलाई जाएगा। यह ट्रेन 13:35 बजे से लालकुआं से चलकर अगले दिन 02:05 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन भोर में 03:00 बजे कप्तानगंज, 04:00 बजे पडरौना, 04:50 बजे तमकुहीरोड, 05:45 बजे थावे और 06:50 बजे सिवान पहुुंचेगी। यहां से छपरा, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, झाझा, बरौनी, चितरंजन, दुर्गापुर, आसनसोल, वर्द्धमान होते 23:55 बजे कोलकाता पहुुंचेगी।
वापसी में यह ट्रेन शनिवार को सुबह 05.00 बजे कोलकाता से चलकर रात 22:30 बजे सिवान, 23:15 बजे थावे, 23:53 बजे तमकुहीरोड और 00:30 बजे पडरौना, 01:30 बजे कप्तानगंज और 02:35 बजे गोरखपुर होते लालकुआं रवाना हो जाएगी।
विज्ञापन
क्षेत्र के जयंत गुप्ता, दिवाकर दत्त, राकेश मद्धेशिया, राहुल सोनी, मक्खन जायसवाल, अशोक सिंह आदि का कहना है कि उत्तराखंड औद्योगिक राज्य है। वहां इस क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग रोजी-रोटी के लिए रहते है। यदि इस ट्रेन के परिचालन की समय सारिणी होली से पहले के लिए जारी हुई होती तो उन लोगों को होली में और सहूलियत हो सकती थी।
पाटलिपुत्र एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलाने की मांग
तमकुहीरोड। गोरखपुर-पाटलिपुत्र मेल एक्सप्रेस ट्रेन अब भी कप्तानगंज-थावे रूट पर सप्ताह में पांच दिन ही चल रही है। यह अवधि 15 फरवरी को ही समाप्त हो चुकी है। होली का त्योहार नजदीक है और परदेशी घर लौटने लगे हैं, तो लोगों ने इस ट्रेन को प्रतिदिन चलाने की मांग की है। क्षेत्र के सिद्धार्थ सोनी, नीरज वर्मा, सुनील नाथानी, जयंत गुप्ता, राकेश मद्धेशिया आदि का कहना है कि यह ट्रेन पटना तक यात्रा के लिए काफी मुफीद है। इससे नियमित सैकड़ों यात्री यात्रा करते हैं। रेल प्रशासन यात्री हित में गोरखपुर-पाटलिपुत्र ट्रेन को पूर्व की भांति प्रतिदिन चलाना चाहिए। संवाद
छह से 15 मार्च तक चलेगी पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार टर्मिनल होली स्पेशल
कप्तानगंज। रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए होली के बाद पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार टर्मिनल-पूर्णिया कोर्ट वाया कप्तानगंज होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
रेल प्रशासन के अनुसार, 05579 पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार टर्मिनल होली स्पेशल 06 से 15 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार को पूर्णिया कोर्ट से शाम 4:30 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन गोरखपुर से सुबह 09:50 बजे छूटकर आनंद विहार टर्मिनल देर रात 01:05 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में 05580 आनंद विहार टर्मिनल-पूर्णिया कोर्ट होली स्पेशल 08 से 16 मार्च तक प्रत्येक रविवार, सोमवार, बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को आनंद विहार टर्मिनल से सुबह 05:15 बजे चलकर गोरखपुर से शाम 7:40 बजे छूटकर दूसरे दिन पूर्णिया कोर्ट दोपहर 1:45 बजे पहुंचेगी।