फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Lakshmi had struggled before the murder

Kushinagar News: हत्या के पहले संघर्ष किया था लक्ष्मी ने

Fri, 28 Apr 2023 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 28 Apr 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Lakshmi had struggled before the murder
लक्ष्मी के घर पर जुटी भीड़।
पोस्टमार्टम ने दी हत्या की गवाही, पुलिस जांच में बिखरे मिले मंगलसूत्र के मोती, टूटी मिलीं चूड़ियां
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। तमकुहीराज कस्बे के वार्ड नंबर एक मस्जिद गली में रहने वाली लक्ष्मी की हत्या को लेकर पुलिस की जांच में कई बातें सामने आई हैं। घटनास्थल हत्या से पहले संघर्ष की कहानी भी बयां कर रहा था। गर्दन पर आगे की ओर निशान भी हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी हत्या की गवाही देती है। पति और उसके बीच दूरियां हो गई थीं। बेटी ही कह रही थी कि पिता दो साल से घर नहीं आए थे।
पुलिस के मुताबिक लक्ष्मी का शव जहां पड़ा था, वहां मंगलसूत्र टूटकर गिरा हुआ मिला। मंगलसूत्र के मोती बिखरे थे। उसकी कलाई की चूड़ियां टूटी थीं। यह दृश्य हत्या से पहले संघर्ष की दास्तां बयां कर रही थी। गले पर आगे रस्सी की डोर से कसने का निशान था। यह निशान एक सेंटीमीटर मोटी रस्सी का था, मौके से जो रस्सी बरामद हुई वह भी उतनी बड़ी है। महिला के गले पर आगे ही रस्सी का निशान था, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि सोते समय उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मृतका के घर का दरवाजा बाहर से खुला था, जिससे परिस्थितियां हत्या की तरफ इशारा कर रही हैं। लक्ष्मी का पति दयाशंकर बेलदार पहले तमकुहीराज कस्बे में मिठाई की दुकान चलाता था। बाद में मुंबई कमाने चला गया। उसने तीन शादियां की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जांच में पता चला है कि पहली पत्नी की मौत हो गई है, दूसरी एक महीने बाद छोड़कर चली गई और तीसरी पत्नी लक्ष्मी की गला दबाकर हत्या हो गई। मृतका के तीनों बच्चे नौ साल की बेटी दिव्या, छह साल का बेटा राजन और चार साल का बेटा रंजन हैं। हालांकि, बच्चों की बुआ के पास भेजा गया है। वह तमकुहीराज कस्बे में रहती हैं। पुलिस ने जांच के लिहाज से पूरे घर को सील कर दिया है। एसपी धवल जायसवाल, एएसपी रितेश सिंह, सीओ जितेंद्र सिंह कालरा ने फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया।


..
तहरीर पर दर्ज होगी हत्या की रिपेार्ट
एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि पूछताछ और जांच पता चला कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। महिला का ननद से भी विवाद था। किसी से संबंध की भी बात सामने आई है। तहरीर मिलने पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed