फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Four wrestlers from the district will try their luck in Deoria

Kushinagar News: देवरिया में दांव आजमाएंगे जिले के चार पहलवान

Mon, 14 Sep 2026 02:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Four wrestlers from the district will try their luck in Deoria
पडरौना। जिले के चार पहलवान प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। चयनित पहलवान देवरिया में 25 से 28 सितंबर तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे। बेहतर प्रदर्शन के लिए पहलवान इन दिनों रोजाना चार से पांच घंटे अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिला स्तर पर आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के बाद इन पहलवानों का चयन मंडल स्तर की टीम के लिए हुआ है। अब उनकी नजर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने पर है। इसके लिए खेल मैदान में सुबह और शाम अभ्यास कराया जा रहा है। पहलवान कुश्ती के दांव-पेच के साथ ही अपनी ताकत, फुर्ती और सहनशक्ति बढ़ाने पर भी जोर दे रहे हैं।
विज्ञापन

मंडलीय व्यायाम शिक्षक अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में मुकाबला कड़ा होगा। ऐसे में पहलवानों को तकनीक के साथ शारीरिक रूप से भी मजबूत होना जरूरी है। अभ्यास के दौरान उन्हें अलग-अलग तकनीकों से कुश्ती लड़ने और प्रतिद्वंद्वी के दांव का जवाब देने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश स्तरीय कुश्ती में प्रतियोगिता के चयनित रूख्सार खातून, पवन कुमार, अमर यादव व सम्राट सिंह ने बताया कि प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में मंडल का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलना उनके लिए गर्व की बात है।
प्रतियोगिता में पदक जीतकर जिले का नाम रोशन करना उनका लक्ष्य है। इसके लिए अभ्यास में किसी तरह की कमी नहीं छोड़ी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed