{"_id":"6a3844121dc813e2e306140b","slug":"labourer-dies-after-drowning-in-agricultural-university-tank-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-162279-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कृषि विश्वविद्यालय के हौद में डूबने से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कृषि विश्वविद्यालय के हौद में डूबने से मजदूर की मौत
Mon, 22 Jun 2026 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
बुजुर्ग की डूबने से मौत होने के बाद और रोते बिलखते परिजन व फाइल फोटो
- फोटो : ganderbal news
कसया। निर्माणाधीन कृषि विश्वविद्यालय परिसर में स्थित पानी के हौद में नहाते समय मजदूर की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
मृतक की पहचान राजू (28) निवासी ग्राम पैकरमा, करौहा, थाना धौरहरा, जिला लखीमपुर खीरी के रूप में हुई है। वह कृषि विश्वविद्यालय में सेटरिंग का कार्य करता था। बताया जाता है कि रविवार की शाम करीब पांच बजे वह नहाने के लिए पानी के हौद में उतरा था। वह गहरे पानी में डूब गया। साथी मजदूरों व परिजनों ने हाैद से निकालकर उसे अस्पताल पहुंचाया, वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के परिवार में चार बच्चे हैंं। उनमें तीन पुत्र व एक पुत्री है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। एसएचओ आशुतोष सिंह ने बताया कि मजदूर गड्ढे में स्नान कर रहा था। इसी दौरान वह डूब गया। शव को कब्जे में लिया गया है। संवाद

बुजुर्ग की डूबने से मौत होने के बाद और रोते बिलखते परिजन व फाइल फोटो- फोटो : ganderbal news
विज्ञापन