{"_id":"66eb79cc91a7536b4400c5e9","slug":"laborer-taking-bath-in-chhoti-gandak-dies-due-to-drowning-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-123337-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: छोटी गंडक में नहा रहे मजदूर की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: छोटी गंडक में नहा रहे मजदूर की डूबने से मौत
Thu, 19 Sep 2024 06:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 19 Sep 2024 06:39 AM IST
विज्ञापन
कसया/मल्लूडीह। हेतिमपुर से होकर बह रही छोटी गंडक नदी में बुधवार को सुबह करीब 10 बजे एक मजदूर की नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। सूचना पर आई पुलिस ने लोगों की मदद से उसे निकाला और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मजदूर शराब के नशे में धुत था।
देवरिया जिले के रमौली हेतिमपुर गांव निवासी गिरीश नारायण गोंड (46) पुत्र पतरू गोंड छोटी गंडक नदी में नहा रहा था। कुछ देर बाद वह गहरे पानी में डूब गया। वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर जुट गए। लोगों की सूचना पर आई पुलिस ने मजदूर के शव को निकलवाया। गांव वालों ने बताया कि गिरीश नारायण शटरिंग का काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था।