फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kushingang DM held a meeting in view of Muharram. The district was divided into 28 sectors

मुहर्रम 2025: कुशीनगर DM ने जिले को 28 सेक्टर में बांटा, कंट्रोल रुम स्थापित- निगरानी के लिए की इनकी तैनाती

Thu, 03 Jul 2025 07:14 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Published by: रोहित सिंह Updated Thu, 03 Jul 2025 07:14 PM IST
सार

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि कसया, हाटा व तमकुहीराज तहसील के लिए एडीएम वित्त एवं राजस्व वैभव मिश्रा और पडरौना, खड्डा व कप्तानगंज तहसील क्षेत्र की निगरानी के लिए एडीएम न्यायीक प्रेम कुमार राय को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। इसके अलावा जिले के सभी एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र के जोनल मजिस्ट्रेट होंगे। 

विज्ञापन
Kushingang DM held a meeting in view of Muharram. The district was divided into 28 sectors
डीएम, महेंद्र सिंह तंवर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मोहर्रम को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से पूरी सतर्कता बरती जा रही है। जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे इसके लिए डीएम ने जिले को 38 सेक्टर में बांटकर वहां मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। इसके अलावा मोहर्रम पर पूरे जिले में शांति व्यवस्था की निगरानी के लिए दो सुपर जोनल और छह सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किए हैं। नामित मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण करेंगे।

विज्ञापन


डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि कसया, हाटा व तमकुहीराज तहसील के लिए एडीएम वित्त एवं राजस्व वैभव मिश्रा और पडरौना, खड्डा व कप्तानगंज तहसील क्षेत्र की निगरानी के लिए एडीएम न्यायीक प्रेम कुमार राय को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। इसके अलावा जिले के सभी एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र के जोनल मजिस्ट्रेट होंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिले को 38 सेक्टर में बांटा गया है। वहां सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में जिला स्तरीय अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और ब्लॉक स्तरीय कुल 38 अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। डीएम ने बताया कि सभी मजिस्ट्रेट अपने-अपने तैनाती क्षेत्र में भ्रमण कर यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी स्थल पर काकोई विवाद न हो तथा सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि कोई शांति व्यवस्था में बाधा आती है, तो उसके संबंध में उनके अलावा एसपी और संबंधित एडीएम व थानाध्यक्ष को जानकारी तत्काल उपलब्ध कराएंगे। डीएम ने बताया कि इस दौरान जिले में निषेधाज्ञ लागू है। ऐसे में सार्वजनिक स्थल पर कानून व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।


डीएम ने बताया कि कलेक्ट्रेट में इसके लिए एक कन्ट्रोल रूम भी बनाया गया है। जिसका संपर्क नंबर-05564-240590 है। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधन सहकारिता नीरज कुमार गौड़ और डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी को कंट्रोल रूम का प्रभारी नामित किया गया है। वे कंट्रोल रूम में अपने कार्यालय के कर्मचारियों के साथ उपस्थित होकर मोहर्रम पर आने वाली दिक्कतों का निस्तारण कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed