फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kushinagar's dominance in UP board exams

Kushinagar News: यूपी बोर्ड परीक्षा में कुशीनगर का दबदबा

Wed, 26 Apr 2023 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 26 Apr 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Kushinagar's dominance in UP board exams
अभिजीत गुप्ता को इंटर की परीक्षा में जिला टॉप करने पर मिठाई खिलाते उनके माता-पिता धर्मेंद्र गुप
हाईस्कूल में आयुषि शाही व यश वर्मा और इंटर में अभिजीत कुमार गुप्ता बने जिला टॉपर
विज्ञापन

- हाईस्कूल में 91.72 और इंटर में 96.67 प्रतिशत रहा परीक्षा फल
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर के परीक्षा परिणाम में कुशीनगर के होनहारों का जिले में ही नहीं, प्रदेश के टॉप टेन की सूची में दबदबा है। हाईस्कूल में आयूषि शाही व यश वर्मा ने 96.67 फीसदी अंक हासिल कर संयुक्त रूप से जनपद टॉप करने के साथ ही प्रदेश में नौवां रैंक हासिल किया। इंटर में अभिजीत कुमार गुप्ता 96.40 फीसदी अंक हासिल कर जिला टॉप करने के अलावा प्रदेश में छठां और अभय सोनी ने 480 अंक हासिल कर प्रदेश में आठवां और जिले में दूसरा तथा जया शर्मा और निशा पटेल ने 478 अंक हासिल कर जिले में तीसरा और प्रदेश में दसवां रैक हासिल करने में सफलता पाई है। जिले में हाईस्कूल का रिजल्ट 91.72 व इंटर का 75.30 प्रतिशत रहा।
माध्यमिक शिक्षा परिषद से जिले में कुल 328 विद्यालय संचालित होते हैं। इसमें 66,081 छात्र-छात्राओं ने हाईस्कूल में वर्ष 2022-23 में पंजीकरण कराया था। 178 परीक्षा केंद्रों पर बीते 16 फरवरी से चार मार्च तक हुई बोर्ड परीक्षा में कुल 61,188 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ल व माध्यमिक शिक्षा निदेशक एवं सभापति डॉ. महेंद्र देव ने दोपहर बाद हाईस्कूल व इंटर का रिजल्ट जारी किया। इसमें कुशीनगर के पंजीकृत परीक्षार्थियों में 56,121 सफल हुए हैं। जिले का रिजल्ट 91.72 प्रतिशत बना है।
विज्ञापन

हाईस्कूल में मुरलीधर इंटरमीडिएट कॉलेज दुमही धर्मपुर पर्वत की आयुषि शाही ने 580/600- 96.67 तथा चिल्ड्रेन पब्लिक इंटर कॉलेज तुर्कपट्टी के यश वर्मा ने 580/600- 96.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से जनपद टॉप किया है। दूसरे नंबर पर महर्षि अरविंद विद्या मंदिर कसया की प्राची शाही- 579/600-96.50 प्रतिशत तथा तीसरे स्थान पर स्वामी विवेकानंद इंटरमीडिएट कॉलेज खड्डा की काम्या गुप्ता ने 577/600- 96.17 तथा खुशी गुप्ता ने 577/600- 96.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप टॉपर बनी हैं। जिले की टॉपटेन सूची में 17 होनहारों ने जगह बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटर की परीक्षा में पंजीकृत 26,650 छात्र व 24,869 छात्राओं समेत कुल 51,519 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में पंजीकृत थे। इनमें से 50,256 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा में कुल 37,843 परीक्षार्थी सफल हुए हैं। इंटर की परीक्षा में कुल 75.30 छात्र- छात्राएं सफल हुए हैं। इंटर में महर्षि अरविंद इंटर कॉलेज कसया के अभिजीत कुमार गुप्ता ने 482/500- 96.40 प्रतिशत प्राप्त कर जिला टॉप किया है। इसी विद्यालय के अभय सोनी 480/500- 96.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे।चिल्ड्रेन पब्लिक इंटर कॉलेज तुर्कपट्टी की जया शर्मा ने 478/500-95.60 और निशा पटेल ने 478/500- 95.60 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed